1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच जनवरी को होगा एनआर.आई. सभा पंजाब के अध्यक्ष का चुनाव

पंजाब-एनआरआई-चुनाव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालंधर

•

image

Ram brajesh pal

•

Updated: 4 Oct 2023, 6:16 PM IST

पांच जनवरी को होगा एनआर.आई. सभा पंजाब के अध्यक्ष का चुनाव

पांच जनवरी को होगा एनआर.आई. सभा पंजाब के अध्यक्ष का चुनाव

जालंधर. पंजाब में जालंधर के अतिरिक्त जिला उपायुक्त (ग्रामीण विकास) एवं अनिवासी भारतीयों की संस्था (एनआरआई) सभा पंजाब के कार्यकारी निदेशक वीरेन्द्रपाल सिंह बाजवा ने बुधवार को बताया कि राज्य के एन.आर.आई सभा के अध्यक्ष का चुनाव 05 जनवरी 2024 को होगा।
श्री बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर सरकार द्वारा एन.आर.आई. सभा पंजाब के अध्यक्ष का चुनाव 05 जनवरी को करवाने का निर्णय लिया गया है और मतदान सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती उसी दिन शाम पांच बजे से शुरू होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर तक सदस्य के रूप में रजिस्ट्रेशन के लिए इस चुनाव में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी और केवल एनआरआई सदस्य को मतदान करने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि नामित व्यक्ति एनआरआई सदस्यों की और से मतदान नहीं कर सकते।
श्री बाजवा ने कहा कि सभा के एनआरआई सदस्य अपने पासपोर्ट के साथ एनआरआई सभा पंजाब या एनआरआई विधानसभा जिला इकाई द्वारा जारी पहचान पत्र अवश्य साथ लाए। उन्होंने कहा कि मतदान के समय पहचान का कोई अन्य प्रमाण स्वीकार नहीं किया जाएगा।