पंजाब में अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, फरीदकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, संगरूर, शहीद भगत सिंह नगर, नवांशहर, फगवाड़ा आद जिलों और शहरों से जनता कर्फ्यू की खबरें आ रही हैं। सात बजे से पहले से ही लोग घरों में हैं। कोई भी सड़क पर नहीं है। पुलिस को कुछ खास प्रयास नहीं करने पड़ रहे है। लोगों ने स्वतः स्फूर्ति से जनता कर्फ्यू लगाया है।