
फिल्लौर में एक किलो हेरोइन, हथियार सहित तस्कर गिरफ्तार
जालंधर. पंजाब में जालंधर के फिल्लौर में पुलिस ने कई अपराधों में वांछित कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो हेरोइन, एक 9 एमएम पिस्तौल , पांच कारतूस, दो गाड़ियां और आठ लाख पच्चास हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुखविंदर सिंह भुल्लर ने रविवार को बताया कि निरीक्षक सुरिंदर कुमार मुख्य अधिकारी फिल्लौर पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को एक एनडीपीएस मामले के मुख्य आरोपी सुरिंदर सिंह उर्फ शिंदा निवासी बुर्ज हसन थाना बिल्गा जिला जालंधर ग्रामीण को गिरफ्तार करने के लिए थाना नूरमहल पुलिस के साथ शिवा टेंट हाउस नूरमहल के पास एक बंद घर में विशेष अभियान चलाकर छापा मारा गया।
उन्होने कहा कि पार्टी को कोठरी में प्रवेश करते देख आरोपी ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच, पुलिस स्टेशन नूरमहल के कर्मचारियों के साथ आई पुलिस पार्टी ने बड़ी चतुराई से आरोपी सुरिंदर उर्फ शिंदा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी सुरिंदर सिंह काफी समय से आसपास के गांवों में चोरी-छिपे नशा बेच रहा था और उसने इस कारोबार से काफी संपत्ति बनाई है। इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर सस्ते चूरा-पोस्त और हेरोइन खरीदने में किया जाता है। और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचते हैं। पुलिस द्वारा उसे रिमांड पर लिया जा रहा है। पूछताछ में और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।
Published on:
15 Oct 2023, 6:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.