20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कल्बे जव्वाद ने दी पीएम मोदी को नसीहत, तोगड़िया को लेकर कह दी ये बड़ी बात

कल्बे जव्वाद ने दी पीएम मोदी को नसीहत, तोगड़िया को लेकर कह दी ये बड़ी बात

2 min read
Google source verification

जालौन

image

Ruchi Sharma

Sep 23, 2018

togadiya

कल्बे जव्वाद ने दी पीएम मोदी को नसीहत, तोगड़िया को लेकर कह दी ये बड़ी बात

जालौन. केंद्र की मोदी सरकार को तीन तलाक के मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिये, इस समस्या का मुसलमान बैठकर खुद हल निकाल लेंगे। यह बात शिया धर्म गुरु कल्बे जव्वाद ने तीन तलाक के मुद्दे पर खुलकर बोलते हुये जालौन के उरई में कहीं। वह उरई मजलिस में शामिल होने के लिये आये थे।

शिया धर्म गुरु कल्बे जव्वाद ने कहा कि वह तीन तलाक को नहीं मानते। उनके शिया धर्म में तीन तलाक का कोई भी नहीं मानता, इसी तरह सुन्नी धर्म में भी कुछ लोग तीन तलाक को नहीं मानते। उन्होंने कहा कि जो लोग तीन तलाक को मानते हैं उसे हम लोग कुरान शरीफ के खिलाफ समझते हैं, कुछ लोग पेश कर लेते है, लेकिन कुरान इसकी इजाजत नहीं देता है। उन्होंने सरकार द्वारा लाये जा रहे तीन तलाक के कानून पर बोलते हुये कहा कि सरकार को तीन तलाक के मुद्दे पर कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहिये। यह मुसलमानों का मामला है और मुसलमानों को खुद इसे सुलझाना चाहिये। उन्होंने कहा कि सरकार जब इस मामले में हस्तक्षेप कर रही है तो अन्य मामलों में भी वह बीच में कूदने लगेगी इसलिये तीन तलाक के मसले पर सरकार नहीं बल्कि मुस्लिम पर्सनल लॉ को आगे आना चाहिये और कुरान के हिसाब से कानून बनाना चाहिये। उन्होंने कहा कि तीन तलाक महिलाओं पर जुर्म है यह उनके खिलाफ अत्याचार है इसलिये मुस्लिम को खुद इस पर कानून बनाना चाहिये।

उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव पर बोलते हुये कहा कि जब तक विपक्षी पार्टियां एक नहीं होगी तब तक वह न ही मोदी और न ही बीजेपी का मुकाबला कर सकती है। उन्होने कहा कि विपक्ष में हर नेता पीएम बनना चाहता है इसलिये विपक्ष पहले एक हो और डटकर मुक़ाबला करें तभी बीजेपी को हरा सकती है।

वही उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे पर बोलते हुये कहा कि राम मंदिर के मसले पर जब तक बीजेपी का कोई बड़ा नेता खुलकर नहीं बोलता तब तक कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने प्रवीण तोगड़िया पर आपत्तिजनक बयान दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बीजेपी के बड़े नेता हमेशा कोर्ट और आपसी सहमती की बात करते है।