9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जालौन
2 साल से फरार चल रहा 15 हजार का इनामी गिरफ्तार
Play video

2 साल से फरार चल रहा 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

राजू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित 1 दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज भिन्न-भिन्न थानों में दर्ज थे।
Google source verification

जालौन. जनपद की आटा पुलिस और स्वाट टीम को संयुक्त रूप से एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 2 साल से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ बैंक चोरी से लेकर गैंगस्टर सहित 12 आपराधिक मुक़द्दमे विभिन्न विभिन्न थानों में दर्ज थे।
जालौन के एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने पुलिस लाईन में खुलासा करते हुये बताया कि आटा पुलिस और स्वाट टीम ने उरई कोतवाली के मंडी गेट नंबर 1 से राजू उर्फ भोपाली पुत्र खेमराज निवासी इंद्रानगर को गिरफ्तार किया है। जो भिन्न-भिन्न मामलों में वांछित था और उसके खिलाफ 15 हजार का इनाम भी घोषित था। एसपी ने बताया कि 2 साल पहले आटा थाना क्षेत्र की स्टेट बैंक में चोरी हुयी थी जिसमें राजू उर्फ भोपाली भी शामिल था जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी जिसके गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
एसपी अमरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि राजू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित 1 दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज भिन्न-भिन्न थानों में दर्ज थे। पुलिस टीम को इस सफलता पर 15 हजार का इनाम भी दिया जायेगा।