1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूल भेंट कर बताए यातायात के नियम

जिला प्रशासन, पुलिस व परिवहन विभाग के तत्वावधान में सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालौन

•

image

ashish Sain

•

Updated: 18 Jan 2016, 9:13 PM IST




जिला प्रशासन, पुलिस व परिवहन विभाग के तत्वावधान में सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू किया गया। एडीएम बलदेव सिंह हाड़ा ने चालकों को गुलाब का फूल भेंटकर यातायात नियमों की पालना करने, हेलमेट पहनने व बाइक पर तीन सवारी नहीं बैठाने के लिए समझाइश की।




जिला परिवहन अधिकारी पीआर जाट, परिवहन निरीक्षक गौतम मिश्रा ने यातायात नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों को सर्किल एलईडी पर 2 घंटे फिल्म दिखाई। पहले दिन 150 चालकों ने यह फिल्म देखी। जिला परिवहन अधिकारी जाट ने बताया कि मंगलवार से जिले में यातायात व परिवहन नियम तोडऩे वाले वाहन चालकों के चालान का निस्तारण परिवहन कार्यालय में दो घंटे यातायात नियमों संबंधी की फिल्म दिखाने के बाद ही किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने ने भी चालकों को गुलाब के फूल भेंट किए तथा वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाए।




यातायात पुलिस की बेरुखी
सड़क सुरक्षा सप्ताह जिला प्रशासन, पुलिस, यातायात पुलिस, परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान मेंं आयोजित किया जाता है। यहां पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के आगाज पर यातायात पुलिस के कर्मचारी व यातायात प्रभारी वहां पूरे समय मौजूद नहीं रहे। यातायात प्रभारी कुछ देर के लिए वहां पहुंचे और कार्यक्रम शुरू होने से पहले वहां से चले गए। यातायात पुलिस की ओर से सर्किल पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी नहीं किया गया।




ये है अंदर की बात
सूत्रों ने बताया कि इस बार सड़क सुरक्षा सप्ताह के बैनरों पर यातायात पुलिस का नाम नहीं था। ऐसे में वे नाराज हो गए और वहां से अन्यत्र चले गए। परिवहन विभाग के कर्मचारी ही शाम चार बजे तक वहां मौजूद रहे।




इनका कहना है
कुछ देर के लिए दो यातायात कर्मी थे। बाद में वे भी चले गए। इस पर मैंने यातायात प्रभारी से वहां नहीं होने के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने अन्यत्र जगह कार्रवाई करने को कहा।
पीआर जाट
जिला परिवहन अधिकारी, सवाईमाधोपुर।



लक्ष्य पूरे कर रहे हंै
इस बार हमें एसपी ने कार्रवाई के अलग-अलग लक्ष्य दिए है। ऐसे में लक्ष्यों को पूरा करने के लिए रणथम्भौर रोड पर कार्रवाई कर रहे थे। कुछ देर के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में गया था, बाद में वहां से आ गया। आरोप निराधार है।
माधोसिंह
यातायात प्रभारी, सवाईमाधोपुर।