14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईटेंशन तार सुधार रहे संविदा कर्मी की चपेट में आने से मौत, परिजनों ने लगाया जाम

जालौन में बिजली विभाग में तैनात संविदा कर्मचारी की खंभे पर काम करते समय करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
jalaun

हाईटेंशन तार सुधार रहे संविदा कर्मी की चपेट में आने से मौत, परिजनों ने लगाया जाम

जालौन. जालौन में बिजली विभाग में तैनात संविदा कर्मचारी की खंभे पर काम करते समय करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद संविदा कर्मी और परिजन आक्रोशित हो गये और उन्होने उरई रोड स्थित पावर हाउस के पास म्रतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा लिया। जिससे आवागमन 2 घंटे के लिये बाधित हो गया। इसकी जानकारी जब प्रशासन को हुयी मौके पर पहुंचा और जाम लगाये संविदा कर्मचारी को समझा बुझाकर वहाँ से शव को हटाया और म्रतक परिवार को मदद का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें - शारीरिक अक्षमता बाघों को बना रही आदमपुर


मामला जालौन कोतवाली के उरई रोड स्थित पावर हाउस का है। बताया गया कि बिजली विभाग में संविदा पर तैनात सुरेश कुमार ग्राम लौना में शट डाउन कराकर हाईटेंशन लाईन सही कर रहा था उसी दौरान लाईन में करेंट आ गया जिससे उसकी चिपक कर मौत हो गई।इस घटना की जानकारी जब संविदा कर्मी व उसके परिजनों को हुयी वह मौके पर पहुंचे जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्ट्म के लिये भेज दिया। जब शव पोस्टमार्टम के बाद म्रतक के घर पहुंचा लेकिन बिजली विभाग का कोई अधिकारी म्रतक के घर सहायता राशि लेकर नहीं पहुंचा तो सभी संविदा कर्मचारी एक जुट हो गये और उन्होने शव को उरई रोड स्थित पावर हाउस के सामने रखकर जाम लगा लिया। जिससे उरई मार्ग पर जाम लग गया। संविदा कर्मचारियों के जाम लगाये जाने की सूचना जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकरियों को हुयी। वह मौके पर पहुँचे और उन्होने जाम खुलवाने का प्रयास किया। 2 घंटे तक समझाने के बाद संविदा कर्मचारियों ने जाम खोला और प्रशासन ने शव को गाड़ी मे रखवाया। जाम लगाये परिजनों कहना था कि म्रतक को मुआबजा के दिया जाये।

यह भी पढ़ें - 2019 चुनाव में अपना परचम लहराने को तैयार बीजेपी, बनाई ये रणनीति

बड़ी खबरें

View All

जालौन

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग