लखनऊ. उत्तर प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों के प्रति अपराध का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ रही है। यूपी में महिलाएं, मासूम बच्चियां कितनी डरी-सहमी हैं इसकी गवाही खुद अपराध के आंकड़े दे रहे हैं। अलीगढ़ जिले के टप्पल में 2 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी और हत्या के मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। यह मामला अभी शांत नहीं हुआ कि हमीरपुर में 10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव कब्रिस्तान की झाड़ियों में फेंक दिया। वहीं, बाराबंकी में 8 साल की बच्ची के साथ उसी के मुहल्ले के एक शख्स ने रेप की घटना को अंजाम दिया। कुशीनगर में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप तो वहीं जालौन में दो दिन से लापता 7 साल की बच्ची के साथ रेप कर हत्या कर दी गई।