21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाले में मिली युवक की लाश, परिजनों ने दोस्त पर हत्या का लगाया आरोप

कोंच कोतवाली इलाके में एक युवक की नाले में लाश मिलने से सनसनी फेल गई    

2 min read
Google source verification

जालौन

image

Ruchi Sharma

Mar 13, 2018

jalaun

jalaun

जालौन. कोंच कोतवाली इलाके में एक युवक की नाले में लाश मिलने से सनसनी फेल गई। नाले में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारम्भ कर शव की शिनाख्त में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त की और इसके बारे में मृतक के परिजनों को अवगत कराया। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।

घटना कोंच कोतवाली के गोखले नगर की है। बताया गया यहां सुबह के समय कुछ लोग घूमने गये हुये थे जहां उन्होंने नाले में एक युवक को पड़े देखा जिसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें थी। जिसके बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और उन्होंने आनन-फानन में युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने उस युवक के शिनाख्त करने का प्रयास किया। बड़ी देर बात युवक की शिनाख्त कोमल कुशवाहा के रूप में हुयी। जिसके बारे में पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने कोमल की हत्या की आशंका जताई। मृतक कोमल के परिजनों ने बताया रात में चन्दन और कोमल लाज में खाना खाने गये थे।

बाद में जब कोमल चन्दन के साथ पिता को छोड़ने आ गये और बाद में दोनों लोग चले गये, लेकिन यह पता नहीं चला कि कैसे चन्दन ने कोमल को मारा। मृतक के परिजनों के अनुसार चन्दन ने ईंट से मारकर हत्या कर दी क्योंकि चन्दन कोमल के साथ नहीं मिले।

वही इस मामले में कोंच की क्षेत्राधिकारी रुकमानी वर्मा ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि एक युवक पानी में गिर गया जहां उसे इलाज के लिये अस्पताल लाया गया था लेकिन उसकी मौत हो गई। उन्होने बताया कि मामला संदिग्ध है और इस मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।