पूरे प्रदेश में जालौन कैरियर प्रोग्राम के शुरू होने से जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने कहा कि यह जिले के लिये गर्व की बात है कि इसे मंडल स्तर से शुरू किया जा रहा है। करियर प्रोग्राम शुरू करने का प्लान उन्हें इस तरह से आया कि एक बार वह स्कूलों में जाकर बच्चों की करियर काउंसलिंग कर रहे थे। उसी में एक बच्ची ने कहा कि उसे भी आगे पढ़ना है, लेकिन धन के अभाव में वह आगे नहीं पढ़ पा रही है। तभी करियर प्रोग्राम शुरू कर ऐसे बच्चों को पढ़ाकर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।