10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलाइन ठगी करने वाला नाईजीरियन नागरिक गिरफ्तार

ऑनलाइन ठगी करने वाला नाईजीरियन नागरिक गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालौन

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 3 Apr 2018, 3:59 PM IST

jalaun

jalaun

जालौन. जिले की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक्सपोर्ट के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले अन्तराष्ट्रीय गिरोह के एक सदस्य को मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया हैं। मामला दिसम्बर 2017 का हैं, जब जालौन के उरई में रहने वाले वीर सिंह ने उरई कोतवाली में हर्बल प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट के नाम पर 43 लाख रुपए ऑन लाइन ठगी का मामला दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी ने उठाया बड़ा कदम, सीएम योगी के जलाए पुतले अौर फिर.

जिस पर पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम सेल और क्राइम ब्रांच को लगाया जिस पर जालौन पुलिस की सक्रियता से तीन महीने के अंदर ऑन लाइन ठगी करने वाले विदेशी नागरिक नाइज़िरियन निवासी गोडविन ओबिना को मुंबई से गिरफ्तार किया है। वीर सिंह ने पुलिस को बताया था एक्सपोर्ट के नाम पर एमएनआर हर्बल नेचुरल प्राइवेट लिमेटेड को 43 लाख रुपए अलग अलग बैंक खातों में ट्रान्सफर कर दिए थे इसके बाद शिकायतकर्ता जब बताये हुए पते पर गया तो मामला संदिध लगा। इसके बाद वापस लौटकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि वीर सिंह ज्यादा लालच में फंसकर ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए हैं।

जैसा ही मामला हमारे संज्ञान में आया साइबर क्राइम ने बैंक खातों को सीज करा दिया गया। जिसमें 8 लाख रुपए खातों से जब्त कर लिए गये। सटीक जानकारी मिलने पर जालौन पुलिस ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर ऑनलाइन ठगी करने वाले साथी के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से कुछ कागजात भी बरामद कर लिए हैं, जबकि अभी इस ग्रुप के कई सदस्य अभी फरार हैं जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस काम कर रही हैं। चुकी मामला विदेशी नागरिक का है इसलिए सम्बंधित विभागों को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही हैं।