
सपा के युवा सपा नेता की मौत, शोक में डूबी पार्टी
जालौन. जनपद के कोंच नगर में सुबह के समय एक हादसा हो गया। जहां घर की समरसेबिल सुधार रहे युवा सपा नेता कोंच नगर पालिका के पूर्व सभासद करेंट की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और बेहोश हो गया। इस घटना को जब घर के लोगों ने देखा तो तत्काल इलाज के लिये अस्पताल लेकर आये लेकिन इलाज होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
घटना कोंच कोतवाली के सुभाष नगर की है। यहां पर कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खुटैला निवासी युवजन सभा के जिला सचिव व कोंच नगर पालिका के पूर्व सभासद राघव जी गुर्जर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। यहां रहकर वह अपने बच्चों की पढ़ाई करा रहे थे। आज सुबह सपा नेता की घर की समर सेबिल खराब हो गई थी जिसे राघव गुर्जर सही कर रहा था। उसी दौरान समर को चैक करते समय उसने समर का स्विच अॉन किया वैसे ही वह करेंट की चपेट में आ गया। करेंट की चपेट में आ जाने से वह बुरी तरह झुलस गया और जमीन पर बेहोश होकर गिर गया। जिसे देख घर में उसकी पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और सपा नेता को बेहोश देख आनन-फानन में इलाज के लिये कोंच के प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद घर के साथ ही पूरे नगर में मातम छा गया। जैसे ही लोगों को इस घटना की खबर मिली सभी उसे देखने के लिये पहुंच गये।
छात्र जीवन से शुरू कर दी थी सपा के लिये राजनीति
युवा सपा नेता राघव जी गुर्जर ने छात्र जीवन से ही राजनीति शुरू कर दी थी। जब मायावती की सरकार प्रदेश में थी तब जीतने भी आंदोलन और धरना बसपा सरकार के खिलाफ हुये उसमें बढ़चढ़ कर राघव ने हिस्सा लिया था और जिसका नतीजा यह हुआ था जब प्रदेश में अखिलेश सरकार बनी तो सपा सरकार में उसे नगर पालिका कोंच का नामित सभासद के रूप में चयन किया उसके बाद उसे युवजन सभा का जिला सचिव भी बनाया गया। जालौन में जितनी भी रैली मुलायम सिंह यादव, अखिलेश, रामगोपाल की हुयी उसमें खूब मेहनत की और और कार्यकर्ताओं को रैली में इकत्रित किया। इतना ही नहीं कोंच नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रबल प्रत्याशी के रूप में भी उसका नाम सबसे आगे था लेकिन सीट के सुरक्षित हो जाने से उसकी दावेदारी पर ग्रहण लग गया था।
कई बार मुलायम-अखिलेश और रामगोपाल से हो चुकी थी भेंट
युवा सपा नेता राघव गुर्जर कई बार सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सपा के महासचिव रामगोपाल यादव से कई बार मुलाक़ात कर चुके थे जब उन्हे कोई समस्या होती थी तो वह अकेले जाकर सीधे तीनों लोगों से मिल लिया करते थे। कम उम्र में ही सपा में मजबूत पकड़ बना ली थी।
Published on:
18 Aug 2018 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजालौन
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
