27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jalore / डेढ़ करोड़ किए खर्च, फिर भी मिल रहा खारा पानी

डेढ़ करोड़ किए खर्च, फिर भी मिल रहा खारा पानी

नेहड़ के गांवों में पेयजल सुविधा के लिए खुदवाए थे ट्यूबवैल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Jaitaram Singh Bishnoi

•

Updated: 18 Mar 2018, 10:04 AM IST

Saline water

1.5 crore spent, afterthan getting saline water in Chitalwana belt

चितलवाना. राज्य सरकार की ओर से नेहड़ क्षेत्र के लोगों को मीठा पेयजल मुहैया कराने के लिए जलदाय विभाग को करोड़ों का बजट जारी तो किया, लेकिन इस बजट को खर्च करने के बावजूद यहां के लोगों मीठा पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। जलदाय विभाग की ओर से ट्यूबवेल खुदवाकर क्षेत्र के कई गावों में सोलर पम्प लगवाए गए थे, लेकिन अधिकतर ट्यूबवेल में खारा पानी निकलने से लोगों के पीने के काम तक नहीं आ रहा है। जानकारी के अनुसार जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से पनघट योजना के तहत गांव के आम चौहटे पर ट्यूबवैल खुदवाकर सोलर पम्प लगाया था। इस ट्यूबवेल से गांव में पेयजल सप्लाई के लिए विभाग ने करोड़ों का बजट खर्च किया, लेकिन जमीन में खारा पानी होने के बावजूद उसी गांव को चिह्नित कर पेयजल सप्लाई शुरू कर दी गई। ऐसे में गांव के लोग पानी खारा होने से पेयजल के लिए उपयोग में नहीं ले पा रहे हैं।
इन गांवों में लगाए थे सोलर पम्प
पंचायत समिति क्षेत्र की मदा की ढाणी भाटकी, ईटादा, सिन्धियों का गोलिया, पीथाणियों की ढाणी विछावाड़ी, मेघवालों का गोलिया दांतिया, रेबारियों की ढाणी हाड़ेचा, नलदरा का गोलिया भाटकी, बोरली, भीलों की ढाणी बड़ी विरोल, आकोली का गोलिया, विछावाड़ी, तातड़ा, भाभियों की ढाणी ईटादाव सारणों की ढाणी अरणाय में सोलर पम्प लगाकार पेयजल सप्लाई शुरू गई, लेकिन पानी खारा होने से इन सोलर पम्प पर खर्च किए गए लाखों रुपए किसी काम नहीं आ रहे हैं।
गारन्टी में नहीं सार संभाल
विभाग की ओर से पनघट योजना के तहत ठेकेदार के जरिए सोलर पम्प लगवाए गए थे। जिसकी गारण्टी सात साल की थी। ठेकेदार की ओर से दो बार रखरखाव का भुगतान उठाया गया। इसके बाद कई पम्प से खारे पानी की सप्लाई हो रही तो कई बंद ही पड़े हैं।
इतनी राशि हुई खर्च
जलदाय विभाग की ओर से डी-फ्लोराइडेशन प्लान के ट्यूबवेल पर 12 लाख व बिना डी-फ्लोराइेडशन लान के तहत 9 लाख रुपए एक गांव में खर्च किए गए हैं। ऐसे में खारा पानी निकलने से गांव के लोगों के लिए ये कोई काम नहीं आ रहे हैं।
इनका कहना
जलदाय विभाग की ओर से ट्यूबवेल पर सोलर ऊर्जा वाले पम्प लगावाए गए थे, लेकिन खारा होने से पानी पीने लायक नहीं है। ऐसे में लोगों को मजबूरन खारा पानी पीना पड़ रहा है। वहीं पम्प खराब होने से महीने तक बंद ही रहता है।
- जब्बार खां कादरी, ग्रामीण, ईटादा
सोलर पम्प लगवाने के लिए उच्चाधिकारियों की ओर से गांव के नाम दिए गए थे। वहीं टेंडर के बाद वहां ट्यूबवेल पर पम्प लगवाए गए। ट्यूबवेल में जैसा पानी है वैसा ही नल में आता है
- रोहितकुमार, कार्यवाहक, एईएन, पीएचईडी, सांचौर