चितलवाना.गुरु के बिना ज्ञान नहीं मिलता और ज्ञान के बिना मनुष्य में आस्था नहीं होती। यह बात बोरली गांव में आशापुरा माता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर चल रही भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक स्वामी रामप्रसाद ने कही। स्वामी ने बताया मनुष्य को मोक्ष प्राप्ति के लिए गुरु के ज्ञान की जरूरत होती है। जब तक मानव के पास ज्ञान नहीं होगा, तब तक उसमें आस्था का वास नहीं होगा। स्वामी ने मानव को अहंकार नहीं करने की नसीहत देते हुए बताया इसे पतन का कारण बताया। इस मौके विधायक सुखराम विश्नोई, पूर्व सरपंच हिन्दूसिंह, मदरूपसिंह राव, श्रवणसिंह राव, रणजीतसिंह व गिरधारीसिंह सहित कई मौजूद थे। मंच संचालन डूंगराराम पुरोहित व मीठालाल जांगिड़ ने किया।
शोभायात्रा में झलका उत्साह
बोरली गांव में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मंगलवार को शोभायात्राा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं की ओर से गांव के चारों ओर परिक्रमा लगाई गई। इस मौके संत महात्माओं का सान्निध्य रहा।
मंदिर शिखर पर चढ़ाई ध्वजा
आहोर. कस्बे में मारू कुमावत धर्मशाला स्थित आपेश्वर महादेव मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव की वर्षगांठ मंगलवार को श्रद्धा से मनाई गई। इस अवसर पर ध्वजारोहण समेत कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। वर्षगांठ के तहत मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। मंदिर के पुजारी पंडित दीपक ओझा ने विधिवत रूप से पूजा करवाई। लाभार्थी प्रकाश ताराराम प्रजापत, ईश्वर प्रजापत, कैलाश प्रजापत, पीताराम प्रजापत व हंजारीमल प्रजापत ने जयकारों के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई। बाद में मंदिर में महाआरती की गई।
संत के स्वागत में बिछाए पलक पांवड़े
जोड़ा (आहोर). बिठूड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र के जोड़ा गांव में मंगलवार को थांवला मठ के गादीपति बनने के बाद प्रथम बार महंत सुखदेवभारती के आगमन पर ग्रामीणों की ओर से गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। बिठुड़ा ग्राम पंचायत सरपंच पिंकीदेवी कुमावत समेत ग्रामीणोंं ने महंत का सामैया कर स्वागत किया। इस मौकेशोभायात्रा निकाली गई। महंत ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए मनुष्य को जीवन में सदैव सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की बात कही। ग्रामीणों ने महंत को चादर ओढ़ाकर उनका बहुमान किया गया। इस मौके संत अर्जुनपुरी, हंसाराम कुमावत, गणेशाराम, हबताराम, प्रेमाराम, भीखाराम, राणाराम, गोपाराम, भूदाराम, राजाराम घांची, रताराम घांची व पीराराम चौधरी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।