5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीनमाल: विभाग पता नहीं क्यों कर रहा गर्मी बढऩे का इंतजार

- भीनमाल शहर में हालात बदतर

2 min read
Google source verification
jalornews, jalore

Bhanmal: Department does not know why doing heat awaiting increase

भीनमाल. गर्मी के दौर में शहर के दर्जनों हैण्डपंपों में पर्याप्त पानी होने के बावजूद भी दर्जनभर मोहल्लेवासियों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। मरम्मत के अभाव में हैण्डपंप नकारा हो रहे हैं। हर साल से हैण्डपंपों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। ऐसे में हैण्डपंप दिनों-दिन जवाब दे रहे है। इस बार अधिक बारिश होने से शहर व आस-पास की ढाणियों में स्थित हैडपंपों में भी पर्याप्त मात्रा में पानी भी उपलब्ध है, लेकिन हैण्डपंपों की मरम्मत नहीं होने से यह हैण्डपंप लोगों के लिए कोई काम नहीं आ रहे है। गर्मी के मौसम में लोगों को पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। दर्जनभर स्थानों पर बने हैण्डपंप मरम्मत के अभाव में नकारा हो रहे है। हैैण्डपंप खराब होने से खासकर कच्ची व पिछड़ी बस्तियों के लोगों को पानी की किल्लत से निजात नहीं मिल रही है। लोगों का कहना है कि कई जगह पर हैण्डपंप से पानी नहीं आ रहा है, इसके अलावा कई हैण्डपंपों से मटमैला व काला पानी आ रहा है। ऐसे में लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। हैण्डपंपों में खारा पानी होने की वजह से नहाने व धोने में काम लिया जा सकता है। हैैण्डपंप खराब होने से गर्मी के दिनों में लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। लोगों ने भी कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को हैण्डपंप की मरम्मत के लिए अवगत करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दो माह में शहर में 8 -9 हैण्डपंप मरम्मत भी करवाए, लेकिन दर्जनभर हैण्डपंप खराब पड़े है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में पेयजल टैंकरों के माध्यम से भेज रहे है।
यहां-यहां खराब है हैण्डपंप
शहर में जलदाय विभाग के 47 हैण्डपंप खुदे है। शहर के रोडवेज बस स्टैण्ड के पास दो, सात निंबड़ी, गायत्री मंदिर रोड, नवलकेश्वर मंदिर के पास, चण्डीनाथ महादेव मंदिर के पास, माली समाज छात्रावास के पास, सेठों की पोल, डुकडिय़ों की ढाणी, सुरता की ढाणी, आथमणावास रेबारियों की ढाणी, देवानाड़ी की ढाणी सहित कई हैण्डपंप बंद पड़े है। हैण्डपंप खराब होने से इन हैण्डपंप का कोई उपयोग नहीं हो रहा है। ऐसे में खराब हैण्डपंप नकारा हो रहे है। यह हैण्डपंप छोटी-छोटी खराबी के चलते बंद है।
स्टाफ का टोटा नहीं हो रही है मरम्मत
जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हैण्डपंप की मरम्मत के लिए पांच लोगों का दल बनाते है, लेकिन विभाग में कार्मिकों की कमी के चलते हैण्डपंपों की मरम्मत नहीं हो पाती है। हालांकि शहर में पिछले दो माह में 9 हैण्डपंपों की मरम्मत की गई है।
जांच करवा कर शुरू करवाएंगे
&शहर में जहां-जहां हैण्डपंप खराब पड़े है। वहां पर सर्वे करवाकर शीघ्र ही हैण्डपंप की मरम्मत करवाएंगे।
हनुमान प्रसाद मीणा, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग-भीनमाल