28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jalore / भीनमाल: यहां कागजों में ही यातायात पुलिस दे रही ड्यूटी

भीनमाल: यहां कागजों में ही यातायात पुलिस दे रही ड्यूटी

- बदहाल यातायात व्यवस्था से हो रही परेशानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Tulsaram Mali

•

Updated: 17 Apr 2018, 11:25 AM IST

jalorenews

- बदहाल यातायात व्यवस्था से हो रही परेशानी

भीनमाल. क्षेत्र में इन दिनों शादी-विवाहों की धूम मची हुई है। शादी-विवाह की सीजन में शहर की मु[य सडक़ों पर पल-पल जाम लग रहा है। जाम के चलते खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इतना हीं नहीं लोग वाहनों में घंटों तक जाम में फंस जाते है। इतना कुछ होने के बाद भी शहर में सुदृढ़ व सुगम यातायात को लेकर जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने तीन साल पूर्व शहर में सुगम यातायात के लिए बाईपास की योजना भी प्रस्तावित की, लेकिन सालों गुजर जाने के बाद भी बाईपास की कवायद महज कागजों में ही सिमट गई। इन दिनों क्षेत्र की सडक़ों पर बाहरी राज्यों के वाहनों की तादाद भी काफी बढ़ गई है। खासकर भारी वाहन शहर में घुसने के दौरान सडक़ों पर जाम लग जाता है। जाम के चलते शहर की सडक़ पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को घंटों तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ता है। इन दिनों तो शहर की हर सडक़ पर जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर के पुरानी कुल्फी फैक्ट्री से जुंजाणी बस स्टैण्ड तक, एलएमवी तिराहे, तलबी रोड, महावीर चौराहा, हाईस्कूल रोड पर अक्सर जाम की स्थिति झेलनी पड़ रही है।
वन वे प्रस्तावित, लेकिन नहीं हो रहा है उपयोग
शहर में यातायात पुलिस की ओर से सुगम यातायात के लिए जुंजाणी बस स्टैण्ड नीलकण्ठ महादेव मंदिर से दासपां रोड बाईपास होते हुए हाईस्कूल तक भारी वाहनों के लिए बाईपास प्रस्तावित किया हुआ है, लेकिन यातायात पुलिस की शिथिलता के चलते वन-वे व्यवस्था बिगड़ रही है। होलीथान से जुंजाणी बस स्टैण्ड तक हर समय जाम की स्थिति रहती है। बाजार में थ्री-व्हीलरों के चलते यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। यातायात पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
बेतरतीब खड़े वाहन भी बढ़ा रहे समस्या
शादी-विवाह की सीजन में शहर में कई जगह लोग वाहनों को बेतरतीब खड़ा कर देते है। इस वजह से भी शहर में कई जगह जाम लग जाता है। लोग तंग सडक़ों पर दुकानों के आगे वाहन खड़ा कर खरीदारी में जुट जाते है।
प्रस्ताव भेजा
&शहर में भारी वाहनों को बाईपास से निकालने के लिए तीन साल पूर्व जालोर रोड़ से जुंजाणी रोड तक व जालोर रोड से रानीवाड़ा रोड पर दो बाईपास के प्रस्ताव भेजे हुए है, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली है। बाईपास बनने से शहर में काफी हद तक यातायात जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।
- आरसी माथुर, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, भीनमाल
बढ़ा है ट्रॉफिक
&गौरवपथ का निर्माण होने व शादी-विवाह के चलते भी शहर में यातायात बढऩे से भी यातायात जाम की समस्या रहती है। बाहरी राज्यों के वाहन भी यहां पहुंचे है। शहर में जहां वन-वे की व्यवस्था है, वहां पर वन-वे की पालना करवाएंगे। बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे।
- मदनलाल, कार्यवाहक प्रभारी, यातायात पुलिस-भीनमाल