
मालवीय नगर में खाली भूखण्डों में लगा दिया है ठेकेदार ने मिक्सर प्लांट, धूल उडऩे से लोग हो रहे है परेशान
भीनमाल. शहर के रानीवाड़ा रोड मालवीय नगर में सार्वजनिक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने अवैध कंकरीट-सीमेंट मिक्सर प्लांट लगा दिया है। पिछले दो-चार दिन से दिनभर यहां पर निर्माण सामग्री मिक्स किया जा रहा है। कंकरीट-सीमेंट मिक्सर प्लांट से दिनभर धूल के गुबार उड़ते रहते है। ऐेसे में कॉलोनी में निवास कर रहे लोगों को कई प्रकार की दिक्कतें उठानी पड़ रही है। इतना कुछ होने के बाद भी इस अवैध मिक्सर प्लांट को शहर के बाहर शिफ्ट नहीं करवाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि दिनभर धुल व सीमेंट उडऩे से कॉलोनी में वायु प्रदूषण हो रहा है। वायु प्रदूषण के चलते बच्चों व लोगों को श्वास रोगों की आशंका सता रही है।
इसके आस-पास कई आवासीय मकान बने हुए है। इसके अलावा छात्रावास भी संचालित हो रहे है। दरअसल, शहर में सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से गौरवपथ का निर्माण के लिए ठेकेदार ने शहर के मालवीय नगर में मिक्सर प्लांट लगा दिया है।
लोगों का कहना है कि नियमानुसार मिक्सर प्लांट को शहर के बाहर ही लगाया जाता है, लेकिन यहां पर मिक्सर प्लांट को कॉलोनी व मुख्य सडक़ के सटे ही लगा दिया है। कॉलोनी में डामर का अवैध मिक्सर प्लांट तो काफी दिनों से चल रहा है। शहर के नजदीक होने की वजह से अब ठेकेदार ने सीमेंट व कंकरीट का मिक्सर प्लांट भी डाल दिया है। यहां के लोगों ने अधिकारियों को अवगत करवाकर कॉलोनी से मिक्सर प्लांट को बाहर शिफ्ट करने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। दरअसल, शहर में गौरवपथ निर्माण के लिए मालवीय नगर से नजदीक ही रहता है। ऐसे में ठेकेदार ने यहां पर ही मिक्सर प्लांट लगा दिया है।
नौनिहाल के स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर
मालवीय नगर में कई रहवासीय मकान व छात्रावास चल रहे है। ऐसे में खाली भूखण्डों पर सुबह-शाम नौनिहाल खेलों का अभ्यास करते है, लेकिन मिक्सर प्लांट लगने के बाद अब यहां पर धूल व सीमेंट की धूल उड़ रही है। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी विपरित प्रभाव पड़ रहा है। दिनभर धूल उडऩे की वजह से लोगों को श्वास संबन्धित रोगों की आशंका सता रही है। इसके बावजूद भी यहां लोगों की कोई सुध लेने वाला नहीं है।
नहीं कर पाते अध्ययन
&मिक्सर प्लांट पर दिनरात जनरेटर चलता रहता है। ऐसे में जनरेटर से दूर-दूर आवाज गूंजती रहती है। जिससे छात्रावास में रहने वाले बच्चे अध्ययन नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा नींद भी नहीं ले पाते है। पढ़ार्ई भी प्रभावित हो रही है।
सुरेश जांगिड़, शिक्षक
प्रदूषण हो रहा है
&मिक्सर प्लांट से कॉलोनी में प्रदूषण हो रहा है। बजरी व सीमेंट धूल हवा के साथ दूर-दूर तक लोगों के मकानों में पहुंच रही है। कॉलोनी में पेड़ के पत्तों का रंग भी बदल गया है। यहां पर कॉलोनी में ही मिक्सर प्लांट लग रहे है।
जैताराम विश्नोई, कॉलोनीवासी
शिफ्ट करवाएंगे
&मालवीय नगर में अगर मिक्सर प्लांट आवासीय मकानों के पास लगा हुआ है, तो उन्हें कई दूर शिफ्ट करवाया जाएगा। पूर्व में एक जगह से यहां स्थानांतरण करवाया है, इसके बावजूद भी समस्या है तो अन्यत्र शिफ्ट करवाया जाएगा।
सांवलाराम देवासी, अध्यक्ष-नगरपालिका-भीनमाल
निर्देश देंगे
&मालवीय नगर में कंकरीट व सीमेंट मिक्सर प्लांट से लोगों को दिक्कतें हो रही है, इसके लिए पालिका को कार्यवाही के लिए लिखा जाएंगा।
दौलतराम चौधरी, एसडीएम-भीनमालमालवीय नगर में खाली भूखण्डों में लगा दिया है ठेकेदार ने मिक्सर प्लांट, धूल उडऩे से लोग हो रहे है परेशान
Published on:
06 Apr 2018 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
