28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जलाई बजट की प्रतियां, मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

टोंक . मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर मदरसा पैराटीचर्स ने शनिवार को घंटाघर क्षेत्र में बजट की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया। पैराटीचर महासंघ के अध्यक्ष नदीम अख्तर खान ने बताया कि सरकार ने सुराज संकल्प यात्रा के दौरान मदरसा पैराटीचर्स को नियमित करने की घोषणा की थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 12 Mar 2017, 11:06 AM IST

tonk

टोंक . मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर मदरसा पैराटीचर्स ने शनिवार को घंटाघर क्षेत्र में बजट की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया।

टोंक . मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर मदरसा पैराटीचर्स ने शनिवार को घंटाघर क्षेत्र में बजट की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया। पैराटीचर महासंघ के अध्यक्ष नदीम अख्तर खान ने बताया कि सरकार ने सुराज संकल्प यात्रा के दौरान मदरसा पैराटीचर्स को नियमित करने की घोषणा की थी।

इसके बावजूद घोषणा को पूरा नहीं किया। प्रदर्शन करने वालों में खतीजा बेगम, अशरफ खान, काशिफ खान आदि शामिल थे।

प्रशिक्षणार्थियों ने मांगा भत्ता

टोंक. जिले के राजकीय विद्यालय में प्रशिक्षण बतौर अध्यापन करा रहे बीएड, शिक्षा शास्त्री व बीएसटीसी प्रशिक्षणार्थियों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप कर भत्ता मांगा। इसमें बताया कि एनसीटीई के नियमानुसार इंटर्नशिप के लिए प्रशिक्षणार्थी जिले के राजकीय विद्यालयों में अध्ययन करा रहे हैं।

इसके लिए कई तो अपने निवास से कई किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने आवास से विद्यालय तक आने-जाने का किराया और दैनिक भत्ता दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुमन चौपड़ा, सोनिया, विमला चौधरी, सुनीता सैनी, सीता मीणा, हनुमान, मुकेश, ममता जाट आदि शामिल थे।