
करवा रहे महाविद्यालय का जीर्णोद्धार
भीनमाल. जीके गोवाणी राजकीय महाविद्यालय भवन व परिसर हाईटेक हो रहा है। भामाशाह परिवार लाखों रुपए खर्च कर भवन व परिसर की कायाकल्प करवा रहा है। सालों से मरम्मत के अभाव में बदहाल हो रहे हैं महाविद्यालय भवन को अब संजीवनी मिली है। परिसर में शानदार बगीचा बनने से विद्यार्थी सुकून से बैठ सकेंगे। गोवाणी परिवार ने 50 साल बाद इस भवन की मरम्मत करवाकर एकदम नवीन स्वरूप प्रदान कर दिया है। साथ ही चारदीवारी निर्माण व उद्यान से परिसर का सौन्दर्य निखर रहा है। महाविद्यालय भवन का रंग-रोगन व सडक़ के निर्माण से महाविद्यालय भवन का स्वरूप निखर रहा है।
पार्क से निखर रहा है सौन्दर्य
महाविद्यालय परिसर पूर्व में पूरी तरह से उजड़ा हुआ है। परिसर में पेड़ देखनो को नहीं थे। ऐेसे में महाविद्यालय आने वाले विद्यार्थी परिसर में दो पाल बैठ ही नहीं सकते है। महाविद्यालय में तैयार पार्क से परिसर का सौन्दर्य निखर रहा है। परिसर पूरा हरा-भरा नजर आ रहा है। पार्क में घास के साथ अलग-अलग फूलों के पौधे भी लगाएं गए है। विभिन्न तरह के फूल परिसर की शोभा बढ़ा रहे है। बगीचे आस्टे्रलियन खास लगाई गई है। पिछलेे सालभर से बगीचे के कार्य अब पूर्र्ण हो चुका है। ऐसे में महाविद्यालय परिसर में हरा-भरा नजर आ रहा है।
ये हो रहे हैं कार्य
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि भामाशाह परिवार की ओर से महाविद्यालय में कलात्मक कारीगरी युक्त मुख्य गेट तैयार करवाया जाएगा। पोस्टर्स आदि से बदरंग कॉलेज की चारदीवारी पर रंग-रोगन, पार्क का विकास, सडक़ व शौचालय निर्माण सहित अन्य सुविधाओं के विकास कार्य करवाए जा रहे है। टाईल्सों से महाविद्यालय की फर्स भी अब चमक रही है।
सुविधा होगी...
&महाविद्यालय भवन की मरम्मत, उद्यान व सडक़ निर्माण होने से स्वरूप निखर गया है। विद्यार्थियों को कॉलेज में शिक्षा का अनुकूल माहौल मिलेगा। भामाशाह गोवाणी परिवार ने शिक्षा को समर्पित सराहनीय कार्य किए है।
-हितेश माली, छात्रसंघ अध्यक्ष, राजकीय महाविद्यालय, भीनमाल
कार्य करवा रहे हैं...
&महाविद्यालय में भामाशाह परिवार की ओर से भवन का जीर्णाद्धार व बगीचे का निर्माण करवाया है। सडक़ का निर्माण भी हो रहा है। महाविद्यालय में भामाशाह परिवार की ओर से काफी विकास कार्य करवाया है।
-डॉ. विनोद कुमार,
प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, भीनमाल
Published on:
23 Mar 2018 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
