3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी ऑफिसों ने बढ़ाए दाम, भू-माफिया अतिक्रमण कर काट रहे चांदी

सरकार की बेशकिमती जमीनों पर हो रहा है अतिक्रमण, अतिक्रमण कर भू-माफियां बना रहे दुकानें, जिम्मेदार बने हुए मौन

2 min read
Google source verification
jalorenews

सरकार की बेशकिमती जमीनों पर हो रहा है अतिक्रमण, अतिक्रमण कर भू-माफियां बना रहे दुकानें, जिम्मेदार बने हुए मौन

भीनमाल. शहर के जसवंतपुरा रोड पर सरकारी विभाग के कार्यालय स्वीकृत होने के बाद जमीनों के दामों में आए उछाल ने भू-माफियाओं की बल्ले-बल्ले कर दी है। भू-माफिया बेशकीमती सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर उन पर पक्का निर्माण कर रहे है। इतना ही नहीं इन अतिक्रमणों को इकरार नामे के जरिए आगे से आगे बेचकर करोड़ों के वार-न्यारे कर रहे है। इतना कुछ होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी इन्हें रोकने की जहमत नहीं उठा रहे है। ऐसे में कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमणकारियों के हौंसले बढ़े हुए है। जमीनों के दाम बढऩे के साथ ही सरकारी जमीनों पर भू-माफिया अतिक्रमण कर रहे है। राजस्व विभाग की सैकड़ों बीघा जमीन पर अतिक्रमण हो रखा है। भू-माफिया पहले कांटों की बाड़ कर देते है। इसके बाद उसमें कंटीली पौधे लगा देते है। रातों-रात पक्का निर्माण कर दुकानें बना दी है। इस सडक़ के आस-पास अतिक्रमण की बाड़-सी आ गई है। सरकार के करोड़ों की जमीन अतिक्रमण कर पक्का निर्माण हो रहा है। जमीनों के दामों में आए उछाल ने सरकार के लाखों रुपए की जमीन पर भू-माफिया कब्जा जमा रहे है। दरअसल, जसवंतपुरा रोड पर डीटीओ, ब्रह्मगुप्त व कवि माघ के स्मारक बनने व आबकारी ऑफिस होने सेआस-पास व सामने सरकारी बेशकीमती जमीन पर धड़ल्ले से अतिक्रमण हो रहा है।
अतिक्रमणों पर भी मिल जाती है सुविधाएं
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर पक्के निर्माण करने के बाद लोग अतिक्रमण पर सभी सुविधाएं भी ले लते है। अतिक्रमणकारी अतिक्रमण पर विभागों में सांठ-गांठ कर विद्युत कनेक्शन भी करवा लेते है।
1000-1200 रुपए वर्गफीट के दाम
जसवंतपुरा रोड पर आम जन से जुड़े विभाग के कार्यालय बनने के बाद इस रोड पर जमीनों के बाद भी आसमान छूने लगे है। इस रोड पर जमीन के दाम 1000-1200 रुपए वर्गफीट से भी अधिक है। ऐसे में सरकारी बेशकीमती जमीन पर धड़ल्ले से अतिक्रमण कर रहे है। इतना ही राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को कार्रवाई के नाम पर अतिक्रमण हटाने के नोटिस देकर इतिश्री कर देते है। यहां के लोगों का कहना है कि सरकार की सैकड़ों बीघा जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखे है। जसवंतपुरा तहसील को जोडऩे वाली यह सडक़ रेवदर-जसवंतपुरा-भीनमाल-बागोड़ा-चोचवा फांटा से सिणधरी तक स्टेट हाइवे भी स्वीकृत है।
हटाएंगे अतिक्रमण
&अभी मैं बाहर हंू। जसवंतपुरा रोड पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है, तो अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्यवाही कर अतिक्रमण को हटाया जाएंगा। शीघ्र ही मौैका मुआयना कर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- शंकराराम गर्ग,
तहसीलदार-भीनमाल