27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jalore / बजरी का कर रहे स्टॉक, कोर्ट के आदेश इनके लिए कागजी

बजरी का कर रहे स्टॉक, कोर्ट के आदेश इनके लिए कागजी

बजरी खनन पर रोक के चलते स्टॉक कर मनमर्जी के दाम पर बेच रहे बजरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Jaitaram Singh Bishnoi

•

Updated: 18 Mar 2018, 10:12 AM IST

jalorenews

बजरी खनन पर रोक के चलते स्टॉक कर मनमर्जी के दाम पर बेच रहे बजरी

चितलवाना. सुप्रीम कोर्ट की ओर से बजरी खनन पर रोक लगाने के बाद में गांवों में बजरी माफिया भी बढऩे लगे हैं। बजरी माफिया गावों में बजरी का स्टॉक कर मनमर्जी के दाम पर बेच रहे हैं। पंचातय समिति के गांवों में नहर के निर्माण व अन्य कार्य के लिए गाड़ी से रात के समय में नदी से बजरी का खनन कर गांवों में स्टॉक किया जा रहा है। इसके बाद वे आवश्यकता अनुसार मनमर्जी के दाम पर इसे बेच रहे हैं। चितलवाना के सिवाड़ा हाईवे पर बजरी माफिया की ओर से रात के समय गाडिय़ों में बजरी भर कर ले जाई जा रही है। वहीं रोक के चलते ग्रामीणों को भी मनमर्जी के दाम देने पड़ रहे हैं।
सुंधामाता(भीनमाल). सुंधामाता क्षेत्र के कई गंावों में कोर्ट की रोक के बाद बजरी का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। दिनरात क्षेत्र में बजरी का अवैध खनन हो रहा है। इतना ही नहीं विभिन्न विभागों के निर्माण कार्य पर अवैध बजरी का उपयोग हो रहा है। बजरी माफिया धड़ल्ले से बजरी का अवैध खनन कर चांदी काट रहे है। क्षेत्र के राजपुरा, वाड़ाभोजा व शिवगढ़ क्षेत्र से गुजर रही सांगी नदी से दिनरात अवैध बजरी से भरे टे्रक्टर गुजर रहे है। खासकर ट्रेक्टरों पर ही बजरी का अवैध खनन हो रहा है। लोगों का कहना है कि यहां पर न्यायालय की रोक का कोई असर नहीं हो रहा है।
जिलेभर में ये ही हालात
जिलेभर में बजरी का अवैध खनन जारी है। इस मामले में खनन विभाग ने चुप्पी साध ली है। यही कारण है कि न दी के बहाव क्षेत्रों में धड़ल्ले से बजरी का खनन जारी है। जब भी शिकायत होती है तो विभाग एक दो कार्रवाई कर इतिश्री कर देता है। जबकि हालात यह है कि जिलेभर में बहुत बड़े पैमान पर बजरी का अवैध खनन हो रहा है, लेकिन उसे रोकने की बजाय विभाग ने मौन स्वीकृति जारी कर रखी है।

इनका कहना है...
&मैं किसी कारणवश बाहर गया हूं। अवैध बजरी खनन के मामले में माइनिंग विभाग ही इसका जिम्मेदार है। वे जो भी कार्रवाई करेंगे पुलिस की इमदाद तैयार रहेगी।
-तेजूसिंह, थाना प्रभारी, चितलवाना