10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेबस पुलिस : कब पकड़ेगी इन चोरों को

- सायला क्षेत्र में लोगों ने चोरों की गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन

2 min read
Google source verification



जालोर. जिले में इस वर्ष दर्जनों स्थानों पर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। यही वजह रही कि मंगलवार रात को चोरों ने बेखौफ होकर एक साथ दर्जनभर से अधिक दुकानों में हाथ साफ किए। भीनमाल शहर में चोरी व लूट की प्रमुख घटनाएं, जिसमें एक भी घटना का राजफाश नहीं हुआ है। लोगों ने आक्रोशित होकर भले ही प्रदर्शन किया हो, लेकिन पुलिस के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। पूर्व में हुई दर्जनों बड़ी चोरियों का राजफाश अभी तक नहीं हुआ है।
१ जनवरी 2016
दांतीवास के ओरण में लूट के उद्देश्य से एक युवक की हत्या, युवक तमिलनाडू प्रदेश का था। बाद में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एक आरोपी करड़ा का अभी भी फरार है।
2 मार्च, २०१६
भीनमाल शहर के नेहरू मार्केट में हवाली कारोबारी प्रकाश प्रजापत को पिस्टल दिखाकर मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरों ने 9.6 5 लाख रुपए लूट लिए। मामले में पुलिस ने कई दिनों तक हाथ-पैर मारे, लेकिन लुटेरें हाथ नहीं लगे। घटना के विरोध में व्यापारियों ने भीनमाल बंद रखकर विरोध प्रदर्शन भी किए।
17 मार्च, २०१६
भीनमाल शहर के स्टेशन रोड पर एक प्रतिष्ठित व्यापारी नरेश अग्रवाल की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर नकदी व सोने के सिक्के व चांदी की मूर्तियां चुराई। आरोपी हाथ नहीं लगे।
8 मई, २०१६
भीनमाल शहर के श्रीमाल नगर कॉलोनी में व्यापारी दलाराम के मकान में दिनदहाड़े अज्ञात चोरो नेे ताले तोड़कर मकान से 70 हजार रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवरात 250 किलो वजनी लॉकर उठाकर ले गए। जाते समय घर के बाहर खड़ी बोलेरो वाहन भी चुरा कर ले गए। पुलिस ने बॉलेरो वाहन व लॉकर को भरूड़ी गांव के समीप सूनसान जगह से बरामद किया। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। नहीं सोने-चांदी के जेवर व नकदी बरामद हुई।
10 जून, २०१६
भीनमाल शहर के खजुरिए नाले स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में अज्ञात चोरो ने सेंधमारी कर दानपात्र से नकदी छुराई।
4 अगस्त, २०१६
भीनमाल शहर के गायत्री मंदिर रोड पर जीवाराम सैन के मकान में अज्ञात चोरों ने पेड़ के सहारे मकान के ऊपरी मंजिल पर पहुंच कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर 40 तोला सोने के जेवरात, 5 किलो चांदी के जेवरात व 40 हजार रुपए नकद चुराकर ले गए। इसके अलावा जाते समय मकान के बाहर से दो दुपहिया वाहन चुराकर ले गए। पुलिस ने चुराए दोनों वाहन गुजरात के अंबाजी क्षेत्र से बरामद किए।
25 अगस्त, २०१६
भीनमाल शहर के आलोक नगर से अज्ञात चोरों ने ओमप्रकाश के मकान में ताले तोड़ कर घर के सदस्यों को एक कमरे में कुंडी लगाकर बंद कर 22 तोला सोना, 8 00 ग्राम चांदी व 50 हजार रुपए नकद चुरा लिए। इसके अलावा दर्जनों मकानों में घुसकर चोरी का प्रयास किया।
२७ जून, २०१६
आहोर थाना क्षेत्र के मादड़ी गांव में रात को अज्ञात चोरों ने एक ही रात तक १३ सूने मकानों के ताले तोड़कर सेंधमारी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद भी पुलिस ने इधर-उधर हाथ पां मारे, लेकिन कोई आरोपित पकड़ में नहीं आया। इन चोरी की अधिकांश वारदातों में पुलिस आरोपितों को पकड़ नहीं पाई है।