5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौरवयात्रा के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

पंचायत समिति के शत-प्रतिशत खुले से शौचमुक्त होने पर निकाली गौरवयात्रा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Pradeep Singh Bidawat

•

Updated: 11 Oct 2017, 9:08 PM IST

jalorenews



भीनमाल.पंचायत समिति खुले में शौचमुक्त होने पर बुधवार को पंचायत समिति के तत्वावधान में शहर में गौरवयात्रा निकाली गई। गौरव यात्रा निमगोरिया क्षेत्रपाल मंदिर से रवाना होकर पूनासा बस स्टेण्ड, गांधी चौक, जुंजाणी बस स्टेण्ड, होली चौक, रामदेव चौक, हाई स्कूल रोड, महावीर चौराहा, माघ चौक, कचहरी रोड, खारी रोड, विवेकानंद सर्किल, गायत्री मंदिर रोड, क्षेमंकरी सर्किल होते हुए शिवराज स्टेडियम पहुंची। गौरव यात्रा एक से डेढ़़ किलोमीटर तक लंबी थी। गौरवयात्रा में जनप्रतिनिधि व अधिकारी हाथी-घोड़ों पर सवार थे। वहीं समिति की ग्राम पंचायतों की ओर से टे्रक्टरों पर सजाई गई स्वच्छता की झांकियां लोगों को विशेष आकर्षण बन स्वच्छता का संदेश दे रही थी। गौरवयात्रा में झांकियां स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण व उनका उपयोग, हरित राजस्थान, गौ सेवा का भी संदेश दे रही थी। इसके अलावा गौरवयात्रा में डीजे पर देशभक्ति गीतों की गूंज, गीतों पर नाचते ग्रामीण व स्वच्छता के स्लोगन लिखी त?ितयों व नारों के माध्यम से लोगों में स्वच्छता का संदेश दे रहे थे। गौरवयात्रा को देखने के लिए शहर में जगह-जगह शहरवासियों का हुजूम उमड़ा। गौरवयात्रा का शहर में लोगों ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। गौरव यात्रा के समापन समारोह में फागोतरा सरपंच हरचंद देवासी के नेतृत्य कलाकारों ने गैर नृत्य की प्रस्तुति दी।
बोरटा रही प्रथम
गौरव यात्रा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत झांकियां की प्रस्तुति दी गई। झांकी में ग्राम पंचायत बोरटा की स्वच्छ भारत मिशन की झांकी प्रथम, ग्राम पंचायत नरता द्व्तिीय व ग्राम पंचायत दासपां तृतीय स्थान पर रही।
जिले के लिए गौरव की बात: जिला प्रमुख गोहिल
गौरवयात्रा का समापन शिवराज स्टेडियम में समारोहपूर्वक हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख बन्नेसिंह गोहिल ने कहा कि पंचायत समिति भीनमाल के शत-प्रतिशत खुले से शौच मुक्त होना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि असंभव कुछ भी नहीं है, केवल मेहनत व लगन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जालोर-सिरोही जिले में भीनमाल पहली पंचायत समिति है जो खुले में शौच से मुक्त हुई है। रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल ने कहा कि विदेशों में लोग स्वच्छता की कड़ी पालन करते है। देश के लोगों को भी उनसे सिख लेकर स्वच्छता के प्रति गंभीर होना चाहिए। जिला कलक्टर एलएन सोनी ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों की मानसिकता को बदलना होगा। उन्होने कहा कि जालोर जिला स्वच्छ भारत मिशन में प्रदेश में 32 वें स्थान पर था, बाढ़ के समय जिला दो स्थान और पिछड़ गया। लेकिन अब जिले ने स्वच्छता में प्रगति करते हुए 19 वां स्थान हासिल किया है। उपजिला प्रमुख गिरधर कंवर ने कहा कि साक्षरता के लिहाज से जिला काफी पिछड़ा है। इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में जिले को आगे बढऩा होगा। सीईओ हरिराम मीणा ने कहा कि जिले में 16 6 ग्राम पंचायतें ओडीएफ हो चुकी है। दिसंबर माह तक पूरे जिले को ओडीएफ बनाने के लिए प्रयास कर रहे है। समारोह को जालोर विधायक अमृता मेघवाल व जसवंतपुरा प्रधान पिंकी राजपुरोहित ने भी संबोधित किया। विकास अधिकारी राकेश पुरोहित ने स्वच्छ भारत मिशन पर संकल्पना प्रस्तुत की। प्रधान धुखाराम राजपुरोहित ने अतिथियों व आगन्तुकों का आभार ज्ञापित किया। इस मौके उप प्रधान कस्तुराराम प्रजापत, कैलाशपुरी गोस्वामी, जिला परिषद सदस्य माधुसिंह घासेड़ी, सरपंच संघ अध्यक्ष चैनराज चौधरी, सहायक अभियंता सोहम शर्मा व नरपतसिंह टांक सहित कई लोग मौजूद थे। मंच संचालन मीठालाल जांगिड़ ने किया।
भेदभाव का आरोप लगाया
सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चैनराज चौधरी ने गौरव यात्रा में झाकी के परिणाम घोषित करने में भेदभाव का आरोप लगाया। परिणाम घोषित होते ही उन्होंने समारोह का बहिष्कार करते हुए वहां से निकल गए। उन्होंने कहा कि निर्णायकों ने झांकी पर गौर किए बिना ही परिणाम घोषित किए। उन्होंने प्रधान व विकास अधिकारी पर हठधर्मिता के आरोप लगाए।