30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जालोर में वन एवं पर्यावरण मंत्री ने किया ध्वजारोहण

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Nain Singh Rajpurohit

•

Updated: 26 Jan 2020, 4:28 PM IST

जालोर में वन एवं पर्यावरण मंत्री ने किया ध्वजारोहण

जालोर में वन एवं पर्यावरण मंत्री ने किया ध्वजारोहण

जालोर. जिले भर में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह शाह पूजाजी गेनाजी स्टेडियम में हुआ। जहां प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारम्भ किया।
जालोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में राज्य के वन एवं पर्यावरण व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मंत्री सुखराम विश्नोई ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण किया तथा परेड कमाण्डर पदमाराम के नेतृत्व में मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, जिला कलक्टर महेन्द्र सोनी, जिला पुलिस अधीक्षक हिम्मत अभिलाष टांक जालोर नगर परिषद के सभापति गोविन्द टांक तथा पूर्व नि:शक्तजन आयुक्त धन्नाराम पुरोहित उपस्थित थे। समारोह मे मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यो के लिये 62 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह मे भारत स्काउट व गाइड के बालचरो ने बेहत्तर पिरामिडो की प्रस्तुति दी। समारोह में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्रपाल सिंह, जालोर उपखण्ड अधिकारी चम्पालाल जीनगर, उप पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग सहित बडी संख्या मे विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, नागरिक एवम् महिला व बच्चे उपस्थित थे। समारोह का संचालन अनिल शर्मा एवं निशा कुट्टी ने संयुक्त रूप से किया । मुख्य समारोह के पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर मेे जिला कलक्टर महेन्द्र सोनी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जिला पुलिस अधीक्षक हिम्मत अभिलाष टांक एवं जिला परिषद भवन पर जालोर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने ध्वजारोहण किया। वही जिला एवं सेशन न्यायाधीश आर.पी.सोनी ने जिला एवं सेशन न्यायालय भवन पर, पेंशनर समाज के कार्यालय पर अध्यक्ष धनराज दवे तथा बार एसोसिएशन भवन पर शंभुदान आशिया ने ध्वजारोहण किया। उपखण्ड कार्यालय, तहसील कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय एवं जिला कारागृह आदि पर भी ध्वजारोहण किए गए।