22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jalore Bridge: मानसून से पहले मिलेगा बड़ा तोहफा, 50 साल पुराने पुल का बदल गया स्ट्रक्चर, भारी बारिश में नहीं लगेगा जाम

Jalore Bridge Project: जालोर में रेलवे स्टेशन रोड पर बने नए पुल से मानसून के दौरान होने वाली परेशानी अब खत्म होने वाली है। भारी बारिश में पानी भराव के बावजूद इस बार आवाजाही बाधित नहीं होगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

2 min read
Google source verification
Jalore bridge news, Rajasthan monsoon road update, Jalore railway station road, Jawai river flood impact, Sundelav talab water flow, Jalore infrastructure upgrade, Rajasthan PWD bridge project, monsoon traffic relief Jalore, road connectivity improvement Rajasthan, Jalore four lane project, railway station access road Jalore, heavy rain waterlogging solution, bridge height increase project, Jalore civic development news, Rajasthan road safety monsoon

एआई तस्वीर

जालोर। मानसून सीजन में भारी बारिश के दौरान जवाई नदी का पानी तालाब के जरिए सुंदेलाव तालाब की तरफ रुख करने पर रेलवे स्टेशन का रास्ता अवरुद्ध हो जाता था। इस समस्या का अब स्थाई समाधान हो जाएगा। रेलवे स्टेशन रोड पर करीब 50 साल पुराने पुल का स्ट्रक्चर पूरी तरह बदल दिया गया है। इसकी ऊंचाई और चौड़ाई लगभग दो गुना तक बढ़ाई जा रही है।

यह वीडियो भी देखें

खास बात यह है कि इस बार मानसून सीजन से पहले इस पुल का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद भारी बारिश होने पर नहरी क्षेत्र में पानी का बहाव होने के बावजूद रास्ता अवरुद्ध नहीं होगा। बता दें कि 2023 और 2025 के मानसून सीजन के दौरान ऐसा हो चुका है। अब फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत इस रास्ते को अपग्रेड करने के साथ पुल की ऊंचाई भी बढ़ाई गई है।

पुल का काम पूरा, एप्रोच रोड बाकी

नए पुल का निर्माण 100 फीसदी पूरा कर लिया गया है। अब दोनों छोर की एप्रोच रोड का काम बाकी है। यह काम आगामी तीन सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य के पूरा होने के बाद नेहरू उद्यान के सामने बनी सीसी रोड के स्तर तक सड़क मार्ग की ऊंचाई बढ़ जाएगी। दूसरी ओर रेलवे स्टेशन की तरफ भी सड़क की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। काम पूरा होने के बाद रेलवे स्टेशन से आहोर चौराहा और कॉलेज तिराहा तक ट्रैफिक को राहत मिलेगी।

पहले और अब यह सब कुछ बदला

पहले यह पुल 7 मीटर चौड़ा था, स्ट्रक्चर अपग्रेड करने के बाद अब यह 17 मीटर तक चौड़ा हो चुका है। पुराने पुल की ऊंचाई लगभग 3 फीट थी, अब नए पुल की ऊंचाई 7 फीट तक कर दी गई है। इससे बारिश के दौरान आवाजाही आसान होगी।

वॉल्व शिफ्टिंग का काम शेष

एप्रोच रोड जोड़ने के कार्य से पहले जलदाय विभाग की मुख्य पाइपलाइन के वॉल्व शिफ्टिंग का काम किया जाना है। यह कार्य आगामी कुछ दिनों में पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क को पुल से जोड़ने का काम भी कर लिया जाएगा।

प्रोजेक्ट की मंशा

अतिवृष्टि के दौरान नहर के जरिए पानी की अधिक आवक होने पर रेलवे स्टेशन तक आवाजाही का रास्ता कई बार बंद रहा है। 1973, 1990, 2006, 2023 और 2025 में ऐसा हो चुका है। यह कार्य पूरा होने के बाद आम दिनों में वाहनों की आवाजाही आसानी से हो सकेगी। दूसरी तरफ अतिवृष्टि में भी रास्ता चालू रहेगा।

दूसरा छोर नजरअंदाज किया जा रहा

रेलवे स्टेशन आवाजाही के मुख्य मार्ग पर पुल का नवीनीकरण किया जा रहा है। हेड पोस्ट ऑफिस रोड से रेलवे स्टेशन तक जाने वाले मार्ग पर 1973 में बना पुल जर्जर हो चुका है। उसकी देखभाल नहीं की जा रही है। इस मार्ग पर भी ट्रैफिक अधिक रहता है। मोहल्लेवासियों ने इस पुल को अपग्रेड करने की मांग भी की है।

इन्होंने कहा

पुल के हिस्से का काम पूरा कर लिया गया है। बाकी सड़क का काम भी जल्द कराया जाएगा। इस मानसून सीजन से पहले यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य है, ताकि राहगीरों को किसी तरह की परेशानी न हो।

  • अनिल शर्मा, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, जालोर