30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Nain Singh Rajpurohit

•

Updated: 24 Feb 2020, 10:59 AM IST

माली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

माली समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

सांचौर(जालोर). प्रतिभाएं समाज की धरोहर और बेटियां परिवार व समाज की शान हैं। जिन्हें शिक्षित कर काबिल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह बात लिखमीदास चेरिटेबल ट्रस्ट नागौर के अध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत ने शहर स्थित माली समाज छात्रावास के उद्घाटन व माली समाज प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए रविवार को कही। उन्होंने कहा कि माली समाज ने हर क्षेत्र में विकास किया है, लेकिन समय के साथ प्रतिस्पद्र्धा के युग में रणनीति बनाकर चलना होगा। उन्होंने शहर में माली समाज के छात्रों के लिए छात्रावास भवन के बनकर तैयार होने पर बधाई देते हुए दानदाताओं का आभार जताया। कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठअध्यापक जगदीश सोलंकी चौरा ने कहा कि शिक्षा समाज की पहली आवश्यकता है और इसके लिए बच्चों को मूलभुत सुविधाओं की जरूरत होती है। उन्होंने उपखंड मुख्यालय पर दानदाताओं के सहयोग से बने इस छात्रावास में अध्ययन कर समाज के बालकों को नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को एडीईओ मुकेश सोलंकी, नरेन्द्र परमार, किशनलाल परमार केडीएम ग्रुप मुंबई, अशोक अहमदाबाद, देवाराम परिहार अध्यक्ष माली धर्मशाला, छात्रावास अध्यक्ष अमराराम माली व किसान नेता भगवानाराम सुंदेशा ने भी विचार रखे। इस मौके सरूपाराम सोलंकी अध्यक्ष माली धर्मशाला चितलवाना, पीराराम परिहार सरपंच आसाना, भरत देवड़ा रानीवाड़ा, वरधाराम सरपंच रानीवाड़ा, भूपाराम परिहार, शंकरलाल परिहार मालीपुरा, मसराराम सुंदेशा केरिया, सांवलाराम गहलोत, श्यामसुंदर परिहार नागौर, मफाराम सुंदेशा, ताजाराम सुंदेशा, महेन्द्र परमार, खेताराम सुंदेशा करावड़ी, सांवलाराम गहलोत करावड़ी, युवा संगठन अध्यक्ष दिनेश टांक, लक्ष्मण माली, पीराराम माली व सांवलाराम मााली समेत कई जने मौजूद थे। इस दौरान आय-व्यय का ब्यौरा भी पेश किया गया। वहीं दानदाताओं का स्वागत किया गया।
61 यूनिट रक्तदान, 350 प्रतिभाएं सम्मानित
समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में युवाओं ने 61 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में 350 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें 160 बालिकाएं शामिल थीं। इससे पूर्व प्रतिभा सम्मान सम्मारोह का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। वहीं अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ छात्रावास का शुभारंभ किया।