5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटवारियों के रिक्त पद बढ़ा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदकों की समस्या

ग्रामीणों को हो रही परेशानी

2 min read
Google source verification
jalorenews,jalore

Problems of applicants of Pradhan Mantri Awas Yojana increasing the vacant posts of Patwaris

भीनमाल. क्षेत्र में पटवारियों के रिक्त पद ग्रामीण क्षेत्र में लोगों की समस्या बढ़ा रहे है। हल्का पटवारियों की ओर से अतिरिक्त हल्के का चार्ज सरकार को सुपुर्द करने के बाद अधिकांश पटवार हल्के के ताला लटके रहते हैं। ऐसे में लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इधर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदकों के लिए भूमि संबंधी प्रमाण-पत्र लेने के लिए हल्का पटवारियों के चक्कर काट रहे है। इसके अलावा किसानों व विद्यार्थियों को गिरदावरी, फसलों में हुए खराबें की जानकारी, जमाबंदी नकले, म्यूटेशन, बैंक ऋण प्रमाण-पत्र, विद्यार्थियों के मूल-निवास, जाति, आय, प्रमाण-पत्र के कार्यों के लिए चक्कर कांटने पड़ रहे है। वहीं सरकार की भी भू-राजस्व, भू-कर, नामांतरण शुल्क, भूमि किराया, ई-धरती व सेग्रीगेशन व प्रतिलिपी के कार्य प्रभावित हो रहे है। क्षेत्र के भीनमाल, जसवंतपुरा, सांचौर, चितलवाना, रानीवाड़ा व बागोड़ा क्षेत्र में हल्का पटवारी के 16 4 पद में से 8 6 पद रिक्त है। दरअसल, गत 15 जनवरी को पटवारियों ने अतिरिक्त पटवार हल्के का चार्ज सरकार को सुपुर्द किया है। अब इन हल्कों में पटवारी नहीं है। कार्र्मिक के नहीं होने से पटवार भवन भी सूने पड़े रहते हैं।
प्रशिक्षु पटवारियों को चार-चार चार्ज
क्षेत्र में राजस्व विभाग की ओर से प्रशिक्षु पटवारियों को भी चार-चार पटवार हल्के का चार्ज दे रखा है। ऐसे में नव कार्मिक के लिए चार-चार पटवार मण्डलों के चार्ज की समस्या है। अब प्रशिक्षु पटवारियों ने भी चार-चार पटवार मण्डलों का चार्ज लौटा दिया है।
इतने पद हैं रिक्त
भीनमाल, बागोड़ा, सांचौर, चितलवाना, रानीवाड़ा व जसवंतपुरा तहसील क्षेत्र में हल्का पटवारी 16 4 पद स्वीकृत है। उनमें से 8 6 पद काफी समय से रिक्त है। इनमें भीनमाल में स्वीकृत 16 में से 8 , रानीवाड़ा में 30 में 18 , चितलवाना में 31 में से 21, सांचौर में 30 में से 9, जसवंतपुरा में 35 में 16 , बागोड़ा में 22 में 14 पद रिक्त है।
समस्या तो है...
जिलेभर में हल्का पटवारियों के कई पद रिक्त है। हल्का पटवारियों के पद रिक्त होने से राजस्व सहित अन्य कार्यों के लिए लोगों को समस्या तो उठानी पड़ती है।
बाबूलाल विश्नोर्ई, ब्लॉक अध्यक्ष-पटवार संघ-भीनमाल

करीना कुरूक्षेत्र के लिए रवाना
जालोर. कुरूक्षेत्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए करीना कुमारी गर्ग शनिवार को रवाना हुई। संघ के सचिव कन्हैयालाल मिश्रा व कोच पुष्पेन्द्र परमार ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय भैंसवाड़ा में अध्ययनरत करीना कुरूक्षेत्र में १८ से २२ मार्च तक होने वाली १६ वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला वुशू प्रतियोगिता में ६० किलोग्राम भार वर्ग में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। वुशू खेल में राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली करीना कुमारी गर्ग पहली महिला फाइटर है। प्रतियोगिता में चयन होने पर मुक्केबाजी संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दलपतसिंह आर्य, प्रधानाचार्य भंवरलाल परमार, आर्य वीर दल के महामंत्री शिवदत्त आर्य, संचालक प्रशांतसिंह सहित कई जनों ने बधाई दी।