4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑटो रिक्शा की टक्कर से लोडिंग टैंपों पलटा,

जालोर. शहर की ट्रक यूनियन के सामने शनिवार शाम को ऑटो रिक्शा और लोडिंग टैंपों की आमने सामने की टक्कर में दो जने घायल हो गए, जिन्हें राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

जालोर. शहर की ट्रक यूनियन के सामने शनिवार शाम को ऑटो रिक्शा और लोडिंग टैंपों की आमने सामने की टक्कर में दो जने घायल हो गए, जिन्हें राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार लोडिंग टैंपों भीनमाल रोड से जालोर शहर की तरफ आ रहा था। जबकि फोर व्हीलर ऑटो रिक्शा शहर से थर्ड फेज की तरफ जा रहा था। इस दौरान दोनों की आमने सामने की टक्कर हो गई, जिससे लोडिंग टैंपों पलट गया। जिससे टैंपों में सवार लालपोल निवासी सोहेल खान (45) पुत्र आरिफ खान, उसका 12 वर्षीय पुत्र अख्तर पुत्र सोहेल खान और रमेश पुत्र हीराराम भील घायल हो गए। फोन व्हीलर ऑटो रिक्शा ने लोडिंग टैंपों को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी टक्कर मार दी। जिससे यह कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद ऑटो रिक्शा चालक मौके पर रिक्शा छोड़कर फरार हो गया।