
7.55 करोड़ से 31 किलोमीटर बनेगी सडक़ें
भीनमाल. अब शीघ्र ही भीनमाल-रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव-ढाणियों के सडक़ों की कायाकल्प होगी। भीनमाल व रानीवाड़ा क्षेत्र की 22 ग्रेवल व कच्ची सडक़ों की कायाकल्प होगी। सडक़ें बनने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का सफर सुगम होगा। राज्य सडक़ निधि के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से भीनमाल व रानीवाड़ा क्षेत्र की 22 मार्गों पर 31 किलोमीटर नवीन नई डामरीकृत सडक़ें बनेगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से इस पर 7.55 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। इन सडक़ों के निर्माण से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में सुविधा होगी। वर्तमान में यह सडक़ें कच्चे मार्ग व ग्रेवल सडक़ें है। ऐसे में दर्जनों गांव-ढाणियों के बाशिन्दों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर बारिश के दिनों में तो इन सडक़ों पर चलना बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में स्कूली बच्चों को विद्यालय व मरीजों को चिकित्सालय तक आवाजाही में कई प्रकार की परेशानी उठानी पड़ती है। सार्वजनिक निर्र्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी व रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल के प्रयासों से सडक़ों की स्वीकृति मिली है। यह सडक़ें 3.75 मिटर चौड़ी बनेगी। विभाग की ओर से इन सडक़ों की वित्तीय स्वीकृति जारी हो रखी है। अब शीघ्र ही टैण्डर होने के बाद सडक़ों का निर्र्माण कार्य शुरू होगा।
यह सडक़ें होगी डामरीकृत
भीनमाल क्षेत्र के कावतरा महादेव मंदिर से जुंजाणी तक, थूर सेे आजबर, दामण से धुंबडिय़ा, लूणावास से कोमता, धानसा से बाकरा, भादरड़ा से बाबराजी ढाणी, रामसीन से फुगनी, दांतीवास से नोहरा, सेदड़ी से राह रोड, रानीवाड़ा क्षेत्र की पावली से जसवंतपुरा, आखरिया से कुड़ी गुजरात सरहद, मालवाड़ा रेलवे फाटक से राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेजवास, करड़ा से रामलाल कुराड़ा की ढाणी, भाखराराम की ढाणी, कोटड़ा से डेरडी से वाड़ा, रानीवाड़ा डुंगगरी से हंसाराम समाधी तक, दांतवाड़ा से कुडेश्वर, कलापुरा भीमेश्वर महादेव मंदिर, खाखरिया से बाफला सरहद तक, राजपुरा से खारा, शहीद नाड़ी से पुरोहितों की ढाणी, जसवंतपुरा रेवदर मुख्य सडक़ से हड़मतिया तक 22 सडक़ों का निर्र्माण होगा।
सुगम होगा सफर
&भीनमाल व रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की 22 नई सडक़ों के नवीनीकरण की स्वीकृति मिल गई है। इन सडक़ों के निर्माण पर 7.55 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। इन सडक़ों के निर्माण से खासकर गांव-ढाणियों के लोगों को आवाजाही में सुविधा होगी। अब शीघ्र इन सडक़ों का निर्माण कार्य शुरू होगा।
आरसी माथुर, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, भीनमाल
विधायक कोष से लगेगी हाईमास्ट
सायला. मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विधायक कोष से 6 कार्यों के लिए 27 लाख 90 हजार रुपए की वित्तीय स्वीकृति व प्रथम किश्त की राशि हस्तांतरण की स्वीकृति जारी की हैं।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना ने बताया कि विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत जालोर विधायक अमृता मेघवाल की अनुशंषा पर रेवतड़ा, जीवाणा, पांथेडी व बावतरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर हाईमास्ट लाइट लगाने के कार्य के लिए 18 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई हैं। जिनमें से प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 4 लाख 50 हजार की स्वीकृति जारी की गई हैं।
Published on:
15 Apr 2018 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
