
jan agenda bhinmal
भीनमाल (जालोर). शहर के माहेश्वर महादेेव मंदिर में रविवार को राजस्थान पत्रिका की ओर से जन एजेंडा 2018 -23 को लेकर शहरवासियों की बैठक हुई। बैठक में लोगोंं ने सामूहिक चर्चा करते हुए क्षेत्र की समस्याएं रखी एवं समाधान भी बताए। उन्होंने शहर में पेयजल, सुगम यातायात, चिकित्सा, शिक्षा व तकनिकी शिक्षा की आवश्यकता जताई। वहीं लोगों को फेक न्यूज के नुकसान बताकर जागरूक किया गया।
इस मौके लोगों को मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस मौैके रामाराम देवासी, मुकेश सोलंकी, सतिश माली, रविन्द्र रोहिण, मंछाराम सुंदेशा, अरविन्द सोलंकी, चुन्नीलाल पुरोहित, शंकरलाल माली, भोपालसिंह सेवड़ी, भगवानसिंह सहित कई लोग मौजूद थे। भारताराम देवासी ने शहर में यातायात जाम की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि शहर में सुगम यातायात के लिए बाईपास व रिंगरोड बनना चाहिए। जगदीशसिंह राव ने शहर की पेयजल समस्या बताते हुए शहर को नर्मदा का पानी पीने के लिए मीले इसकी आवश्यकता बताई। उन्होंने बताया कि नर्मदा के ईआर प्रोजेक्ट के कार्य की मंथर चाल से शहरवासियों को पेयजल की समस्या झेलनी पड़ रही है। शैतानसिंह भाटी ने शहर में सफाई व स्वच्छता के लिए सिवरेज लाइन की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि बड़ा शहर होने के बाद भी सिवरेज लाइन नहीं है। जवाबदेह व जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को चुनने की बात कही। चिंटुसिंह ईरानी ने राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों के पद भरने, चिकित्सालय को 100 बैड़ में क्रमोन्नत करने व शहर में ब्लड बैंक की आवश्यकता जताई। नारायण माली व मोतीलाल सोलंकी ने शहर शहर में शहर में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देेने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर में महिला कॉलेज खुलनी चाहिए। राजुसिंह परमार ने समदड़ी-भीलड़ी रेलखण्ड पर यात्रियों गाडिय़ों के विस्तार की बात कही। उन्होंने विद्युत लाइनों को भूमिगत होने व सरकारी दफ्तरों से भ्रष्टाचार मिटाने की बात कही। छीपा बगदाराम व नारायणसिंह परिहार ने शहर में रीकों को विकसित करने की बात कही। युवाओं को रोजगार देने की आवश्यकता जताई। तगाराम देवासी नेे क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी मिलने व नदी-नालों में एनिकट बनाकर बारिश के जल का सरंक्षण करने की बात कही। उन्होंने गो सरंक्षण व संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया।
फेक न्यूज को लेकर जागरूक किया
भीनमाल . कार्यक्रम में राजस्थान पत्रिका व फेसबुक के साझा अभियान के तहत फेक न्यूज के खिलाफ चलाए जा रहे शुद्ध का युद्ध अभियान के बारे में जानकारी दी गई। गोविन्दसिंह जैतावत ने बताया कि वर्तमान में सोशल मीडिय़ा का युग है। फेक न्यूज से कई सांप्रदायिक, जातीय व क्षेत्रीय घटनाएं बढ़ती है। फेक न्यूज से कइयों की जान चली गई है। उन्होंने फेज न्यूज को शेयर नहीं करने का आह्वान किया। कहा कि न्यूज को शेयर करने से पूर्व यह पता करे कि यह न्यूज सहीं है या नहीं। पत्रिका शुद्ध का युद्ध का कैंपन चला रही है।
Published on:
26 Nov 2018 11:56 am
