
ऊर्जा मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक ली
भीनमाल. शहर के माहेश्वर महादेव मंदिर में ऊर्जा मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में मंत्री ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सामने पेयजल, बिजली, सडक़ व तहसील के गलत परिसीमन की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि शहर में गर्मी के दिनों में पांच-छह दिन में एक बार पेयजल की आूपर्ति होती है। भाजपा के सरकार बनने के दौरान पेयजल समस्या मुख्य मुद्दा था, लेकिन साढ़े चार साल बाद भी शहर सहित क्षेत्र को नर्मदा का पेयजल सुलभ नहीं हुआ है। वहीं क्षेत्र में सडक़ों की हालत भी काफी खराब है। कार्यकर्ताओं ने नर्मदा के पानी की उम्मीद पर भी जमकर नाराजगी जताई।
मंत्री राणावत ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का स्तंभ है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की मंागों को सरकार तक पहुंचाने की बात कही। जिलाध्यक्ष रविन्द्रसिंह बालावत ने कहा कि सरकार ने चार साल में कई विकास कार्य व जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू। उन्होंने कार्यकर्ताओं सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में जिला प्रमुख डॉ बन्नेसिंह गोहिल, उपजिला प्रमुख गिरधर कंवर, प्रधान धुखाराम राजपुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री जसराज पुरोहित, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी तय्यब बागवान, नगराध्यक्ष भरतसिंह भोजाणी, जुजांणी मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी पूनासा, पालिका उपाध्यक्ष जयरूपाराम माली, शेखर व्यास, जोरावरसिंह राव, सुरेश बंजारा, माधुसिंह घांसेड़ी, शैतानसिंह भूतेल, महिला मोर्चा नगराध्यक्ष हेमलता जैन, दिनेश दवे, पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर दवे, महादेवाराम घांची, किशोर सांखला व गुमानसिंह राव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सरपंचों ने सौंपा मंत्री को ज्ञापन
भीनमाल. सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ऊर्जा मंत्री पुष्पेन्द्रसिंह राणावत को ज्ञापन सौंपकर मनरेगा के तहत श्रम सामग्री के भुगतान करवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि जालोर जिले में मनरेगा योजना के तहत श्रम सामग्री का भुगतान 9 माह नहीं हो रहा है।
योजना में कारीगर मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं होने से उन्हें कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे है। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर योजना में श्रम व सामग्री मद में बकाया का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। इस मौके सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चैनराज चौधरी, निंबावास सरपंच कैलाश कंवर, हरचंद देवासी, देवीलाल खत्री व नारायणसिंह राणावत मौजूद थे।
बैंककर्मियों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान
बागोड़ा ञ्च पत्रिका. भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में बैंककर्मियों की मनमानी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैंक कर्मचारियों की ओर से सरकार की नीतियों को अनदेखा कर जनता को परेशान करने है। एक उपभोक्ता ने कहा कि वह दस के सिक्के बैंक में जमा करवाने के लिए गया तो बैंक स्टाफ ने लेने से साफ इंकार कर दिया। कई बार खाताधारक कतार में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते है, लेकिन जब उसका नंबर आता है तो बैंककर्मी कोई ना कोई कमी बताकर उसे भगा देते है। इस बारे में बैंक प्रबंधक से बात की तो उन्होंने बताया कि एक दिन में दस रुपए के सिर्फ दस सिक्के यानी एक दिन में सिर्फ सौ रूपए तक ही जमा होते है। प्रबंधक की बात पर गौर करे तो ऐसे में किसी उपभोक्ता को एक हजार रुपए जमा करवाने के लिए दस दिन तक रूकना पड़ता है।
आवेदकों को लाभान्वित करने के निर्देश
जालोर. अग्रणी बैंक योजना की जिला स्तरीय साख समीक्षा समिति की बैठक में मंगलवार को जिला कलक्टर बीएल. कोठारी ने कहा कि बैंकर्स चालू वित्तीय वर्ष के शेष रहे अंतिम दिनों में विशेष अभियान चलाकर ऋण वितरण के बकाया मामलों में आवेदकों को लाभान्वित करें। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला कलक्टर के रात्रि चौपाल कार्यक्रम में बैंक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहकर ग्रामीणों को लाभान्वित करें।आरबीआई के प्रतिनिधि आरपी. पालीवाल, अग्रणी बैंक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक उम्मेदमल सुथार आदि ने विचार व्यक्त किए।
Published on:
28 Mar 2018 09:28 am
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
