31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुश्मन पर कहर बनेगी यह मिसाइल, एलओसी पर बढ़ेगी हमारी ताकत

भारतीय सेना ( Indian Army ) लाइन ऑफ कंट्रोल ( LOC ) पर अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइल तैनात करने जा रही है। भारत ने हाल हीं में इजराइल से स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइल...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Nitin Bhal

•

Updated: 26 Nov 2019, 6:00 PM IST

दुश्मन पर कहर बनेगी यह मिसाइल, एलओसी पर बढ़ेगी हमारी ताकत

दुश्मन पर कहर बनेगी यह मिसाइल, एलओसी पर बढ़ेगी हमारी ताकत

जम्मू. भारतीय सेना ( Indian army ) लाइन ऑफ कंट्रोल ( LOC ) पर अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइल तैनात करने जा रही है। भारत ने हाल हीं में इजराइल से स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइल खरीदी हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों के खिलाफ बालाकोट हवाई हमले के बाद सरकार ने तीनों सशस्त्र बलों को आपातकालीन खरीद के लिए अधिकार दिए थे। इसके तहत ही स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइल खरीदी गई हैं। भारत नए हथियारों को अपने बेड़े में शामिल कर अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में अब एक नई मिसाइल को भारतीय सेना में शामिल किया गया है। यह इजराइल की स्पाइक मिसाइल है। आधुनिक तकनीक से बनी इस मिसाइल को टैंक किलर्स के नाम से भी जाना जाता है।

बालाकोट एयर स्ट्राइक से जुड़ी है दास्तां

इजराइल के साथ इन मिसाइलों की डील भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक से भी जुड़ी है। जब 26 फरवरी को भारतीय मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मुहम्मद के ट्रेनिंग कैंपों को तबाह किया। उसके बाद ही भारत ने इन मिसाइलों की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू की। इसके पहले भारत उस मिसाइल का इंतजार कर रहा था जो रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन तैयार कर रहा है।

टैंकरोधी ऑपरेशन में उपयोग

इन मिसाइलों का इस्तेमाल मुख्य रूप से टैंक-रोधी ऑपरेशन के लिए किया जाता है। आतंकियों के छिपने वाले ठिकानों को नष्ट करने में इन मिसाइल का उपयोग किया जाता है। भारतीय सेना ने हाल ही में करीब एक महीने पहले नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों के शिविर और लॉन्च पैड को निशाना बनाया था जिसमें चार से छह आतंकवादी मारे गए थे।

बड़ी खबरें

View All

जम्मू

जम्मू और कश्मीर