10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईटेक होने जा रही जम्मू-कश्मीर पुलिस,जवानों की वर्दी में लगेंगे कैमरे जो करेंगे जुर्म पर निगरानी

पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि पुलिस जवानों की वर्दी पर यह कैमरा लगने के बाद से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी।...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 20 Jul 2018, 7:56 PM IST

j&k police

j&k police

(श्रीनगर): अधिकतर समय तनाव और आतंकी गतिविधियों का सामना करने वाली जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ऐसी युक्ति अपनाने पर विचार किया है जिससे वह आरोपियों के बारे में मौके पर ही सबूत जुटा पाएंगी साथ ही यह उपाय अपराधियों पर नजर रखने के लिए वह बहुत कारगर साबित होगा। जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने जवानों की वर्दी में कैमरा लगाकर हाईटेक होने जा रही है। इस प्रस्ताव पर काम किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है इसके लिए जवानों को स्पेशल ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

अपनी सुरक्षा को मजबूत करने और पारदर्शिता बढ़ाने के उदेश्य से जम्मू-कश्मीर पुलिस हाईटेक होने जा रही है। विभाग ने हर पुलिसकर्मी की वर्दी में कैमरे लगाने विचार कर रही है, ताकि वे अपनी आत्मरक्षा कर सकें और काम में पारदर्शिता ला सकें। राज्य पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने कहा कि पहले यह उपकरण कानून-व्यवस्था और यातायात कर्तव्यों में लगे कर्मियों को प्रदान किए जाएंगे। उद्देश्य को समझाते हुए कश्मीर पुलिस प्रमुख एस पी पानी ने कहा कि कैमरे को वर्दी पर इस प्रकार लगाया जाएगा कि नागरिकों और कानून के बीच पुल का कम करे। पानी ने कहा, यह उपकरण नागरिक के साथ अच्छे संबंध बनाने में एक कदम है। इस उपकरण के उद्देश्य सुरक्षाबलों के भीतर उत्तरदायित्व में वृद्धि करना है। हम इसका इस्तेमाल करने के लिए अपने लड़कों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि पुलिस जवानों की वर्दी पर यह कैमरा लगने के बाद से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी।

जहां एक और राज्य की पुलिस अपना तकनीकि पक्ष मजबूत करने की बात कर रही है वहीं एक ऐसा मामला सामने आया जिसमे आक्रोशित भीड़ द्धारा एक कांस्टेबल को बंधी बना लिया गया और बाद में जवान को छुडवाने के लिए भारी पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। यह मामला कुपवाड़ा से सामने आया जहां पर नदी किनारे एक नाबालिग की अधजलि लाश मिलने से गुस्साएं लोगों ने मौके पर मौजूद कांस्टेबल को बंधक बना लिया। उसके बाद भारी पुलिस जाब्ता वहां पहुंचा जिसने कांस्टेबल को मुक्त करवाया। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

जम्मू-कश्मीर:नाबालिग की हत्या से गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मी को बंधक बनाया