(जम्मू):जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा की अध्यक्षता में अमरनाथ यात्रा की समीक्षा की गई। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरुला और अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी भूपिंदर कुमार ने सूचित किया कि यात्रा के 12वें दिन 9,606 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में पूजा अर्चना की। अब तक 1,04,018 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए हैं। नरूला ने बताया कि यात्रा के शुरुआती ग्यारह दिनों के दौरान, जम्मू से कश्मीर घाटी के तीर्थयात्रा को तीन बार भूस्खलन और बारिश के कारण निलंबित करना पड़ा।