6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम ने ली करवट, बर्फबारी के चलते शीतलहर से तापमान में गिरावट, नवंबर में जनवरी जैसी ठंड का अहसास

घाटी की ही तरह जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाकों जैसे पुंछ जिले में पीर की गली में ताजा बर्फबारी हुई है। जम्मू शहर में भी मौसम सर्द बना हुआ है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 14 Nov 2018, 6:45 PM IST

snow fall

snow fall

(श्रीनगर): जम्मू-कश्मीर में सोमवार से शुरू हुआ बारिश तथा बर्फबारी का सिलसिला बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को घाटी के कई स्थानों पर बर्फबारी हुई। इससे तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश तथा बर्फबारी का यह सिलसिला गुरुवार तक जारी रहेगा।


घाटी की ही तरह जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाकों जैसे पुंछ जिले में पीर की गली में ताजा बर्फबारी हुई है। जम्मू शहर में भी मौसम सर्द बना हुआ है। बादल छाए हुए रहे तथा ठंड़ी हवाओं से सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। मौसम में ऐसा बदलाव नवंबर में ही जनवरी महीने जैसी ठंड का एहसास करा रहा है। मौसम के मिजाज कुछ ऐसे बदले कि शहर में समय से पहले ही सड़कें वीरान व बाजार बंद हो गए। ऐसा इसलिए भी हुआ, क्योंकि शहरवासी अभी ऐसी ठंड के लिए तैयार नहीं थे। मौसम में अचानक आए ऐसे बदलाव के कारण लोगों को कंपकंपाती ठंड झेलनी पड़ी, क्योंकि लोगों ने अभी तक पूरी तरह से ऊनी कपड़े पहनना शुरू ही नहीं किए थे। मौसम विभाग के अनुसार अब शनिवार तक लोगों को मौसम की यह मार झेलनी पड़ेगी। गुरुवार को बर्फबारी रुक सकती है|

कारगिल रहा सबसे ठंडा

लद्दाख का कारगिल सबसे ठंडा इलाका रहा। करगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से लगभग 07 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि लेह का तापमान शून्य से नीचे ही रहा। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 05.20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम तथा गुलमर्ग का तापमान 1.3 तथा शून्य से नीचे 03 ड़िग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग में कुछ दिनों से हो रही बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं और यहां पर पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 15.20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के कटरा का 11.70, बटोत का 07.4, बनीहाल का 0.5 तथा भद्रवाह का 4.2 ड़िग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है|


कश्मीर घाटी में हालांकि बादल छाए रहने से रात का तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। सीमावर्ती कारगिल कस्बे में इस बीच तापमान के शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे चले जाने के कारण लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। लेह में तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कहीं कहीं बूंदाबांदी अथवा हल्की बारिश हुई तथा अगले 36 घंटों के दौरान कहीं कहीं बारिश अथवा बूंदाबांदी की संभावना है।