4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

jammu kashmir : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एलओसी के पास करोड़ों की हेरोइन बरामद की

jammu kashmir : राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास करोड़ों रुपए की हेरोइन बरामद की। नौशेरा पुलिस ने कार्रवाई कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

2 min read
Google source verification
jammu kashmir4

jammu kashmir : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद की। नौशेरा पुलिस की एक टीम ने विशिष्ट जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार और संजय कुमार नामक दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने छिपे हुए मादक पदार्थों के बारे में खुलासा किया और उनके खुलासे के आधार पर नौशेरा के सैर इलाके से छह किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। ऐसा माना जा रहा है कि यह प्रतिबंधित पदार्थ सीमा पार से तस्करी करके लाया गया था और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपए है।

jammu kashmir : श्रीनगर में ठगी के आरोप में एक गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि बुधवार को कुपवाड़ा की निवासी शाहिना ने बाग्या पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि श्रीनगर के डेंटल कॉलेज, श्रीन बाग में स्थित एटीएम में एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और बाद में उनके खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिए। शिकायत के आधार पर ही सफाकदल थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बग्यास पुलिस चौकी के प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने जांच शुरू की, जिसमें तकनीकी इनपुट और एटीएम के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और संदिग्ध की पहचान बुरहान रह के रूप में हुई, जो बोनपोरा, नौगाम का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से कई एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। मामले की जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी अन्य धोखाधड़ी मामलों में भी शामिल था या नहीं। इस दौरान और अधिक बरामदगी की उम्मीद है।

प्रतिबंधित संगठन की विचारधारा वाली 668 किताबें की जब्त

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में एक प्रतिबंधित संगठन की विचारधारा को बढ़ावा देने वाली 668 किताबें जब्त की है। कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने बताया कि एक प्रतिबंधित संगठन की विचारधारा को बढ़ावा देने वाली किताब की गुप्त बिक्री एवं वितरण के संबंध में विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर उन्होंने श्रीनगर में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें 668 किताबें जब्त की गईं। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सोपोर में यूएपीए के तहत लाखों की संपत्ति कुर्क

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक मंजिला मकान, पोल्ट्री फार्म और दो कनाल जमीन को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धारा के तहत कुर्क किया। पुलिस थाना सोपोर में 2023 में दर्ज एक मामले के संबंध में संपत्ति को कुर्क किया गया है। इसके तहत रेखी सुल्तानपोरा सुम्बल इलाके में सर्वे नंबर के तहत आने वाली दो कनाल जमीन, एक मंजिला घर और एक मंजिला पोल्ट्री फार्म को कुर्क किया गया है। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई यूएपीए की धारा के तहत की गई है और यह पुलिस थाना सोपोर में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ी हुई है। संपत्ति को जब्त करने की यह प्रक्रिया एक विधिवत गठित पुलिस टीम और कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरी की गई, जिससे सभी कानूनी प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया गया।