सूत्रों के अनुसार शेहरान ने कुबूला है कि वह पाकिस्तान के संपर्क में था। पाक में आइएसआइ से जुड़े लोगों को किश्तवाड़, डोडा सहित पूरी चिनाब घाटी की खुफिया जानकारियां भेज रहा था। वह सैन्य शिविरों के अलावा दुलहस्ती पावर स्टेशन, बगलिहार प्रोजेक्ट, चिनैनी नाशरी टनल, पक्कल दुल परियोजना जैसी अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं के वीडियो और फोटो भेज चुका है।