5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर:आतंकवादियों को भगाने के लिए युवाओं ने सुरक्षाबलों पर बरसाए पत्थर

सेना ने दो मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मारने के बाद सर्च अभियान चलाया इस दर्मियान स्थानीय युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 27 Nov 2018, 8:23 PM IST

(पत्रिका ब्यूरो,जम्मू): जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह एक साथ दो जगहों पर सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। सबसे पहले मुठभेड़ कुलगाम सेक्‍टर में शुरू हुई। कुलगाम के रेडवानी इलाके में चार घंटे चली मुठभेड़ मे सुरक्षाबलों को दो आतंकवादियों को मार गिराने में सफलता मिली है।


मारे गएे दोनो आतंकवादियों की पहचान एजाज अहमद माकरू निवासी रेडवानी आैर वारिस अहमद मलिक निवासी मुमान अरवानी के तौर पर हुई है। एजाज अहमद माकरू उर्फ मौलवी लश्कर-ए-तोयबा से जुड़ा था। उसने मंगलवार सुबह ही अपने घरवालों को मोबाइल पर सुरक्षाबलों द्वारा घेर लेने की बात बताई थी। जबकि वारिस अहमद मलिक चार अगस्त 2018 में आतंकवाद संगठन में शामिल हुआ था।


इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हुआ है। शहीद जवान की पहचान सैपर प्रकाश यादव के रुप में हुई है। यादव कर्नाटक के निवीसी थे और मार्च .2009 से सेना मे जुड़े थे। इस दौरान आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर दागे गए यूबीजीएल के छर्रे लगने से दो केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान घायल हो गए है। इनकी पहचान सीआरपीएफ के सब इस्पेक्टर अमित कुमार और कांस्टेबल अविनीश कुमार के रूप में हुइ है।


दोनों आतंकवादियों के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को खाली करवा सर्च आपरेशन चलाया । उन्हें और आतंकवादियों के छुपे होने की आशंका है। सुरक्षा बलों के सर्च अभियान को प्रभावित करने के लिए स्थानीय लोगों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाए। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में कई लोगों के जख्मी होने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार रात करीब एक बजे जैसे ही सुरक्षाबलों ने रेडवानी इलाके की घेराबंदी शुरू कर आतंकवादियों के खिलाफ सर्च आपरेशन शुरू किया। सड़कों पर उतरे युवाओं ने आतंकवादियों को क्षेत्र से भागने में मदद करने के लिए सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। सुबह जब दोनों आतंकवादी मार गिराए गए तो गुस्साए स्थानीय युवाआें ने एक बार फिर सेना पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। युवाआें को पीछे खदेड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने भीड़ पर पेलेट गन का इस्तेमाल किया। पब्लिक हेल्थ सेंटर फ्रिसल के एक अधिकारी ने बताया कि पेलेट गन से जख्मी तीन लोगों को उपचार के लिए यहां लाया गया था। प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जिला अस्पताल अनंतनाग भेज दिया गया है।


वहीं दूसरी मुठभेड़ पुलवामा के त्राल सेक्‍टर में हुई। मुठभेड़ त्राल के हाफू इलाके में हुई जिसमे सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है, जिसकी पहचान जाकिर मुस्सा के संगठन अंसार-उल-गजबा-ए-हिंद के शाकिर हसन डार के रूप में हुई है। आतंकवादियों के खिलाफ छेड़े गए इस अभियान में दो मकान, पशु शेड और शौचालय भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

जम्मू

जम्मू और कश्मीर