23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Jammu and Kashmir / Jammu / Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy M30s-M10s, शुरुआती कीमत 8,999 रुपए

Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy M30s-M10s, शुरुआती कीमत 8,999 रुपए

Samsung M30s: Samsung ने भारत में Galaxy M30s और Galaxy M10s स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। इन स्मार्टफोन के जरिए सैमसंग ने मध्यमवर्गीय ग्राहकों को लुभाने की...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Nitin Bhal

•

Updated: 18 Sep 2019, 5:33 PM IST

Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy M30s-M10s, शुरुआती कीमत 8,999 रुपए

Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy M30s-M10s, शुरुआती कीमत 8,999 रुपए,Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy M30s-M10s, शुरुआती कीमत 8,999 रुपए,Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy M30s-M10s, शुरुआती कीमत 8,999 रुपए,Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy M30s-M10s, शुरुआती कीमत 8,999 रुपए,Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy M30s-M10s, शुरुआती कीमत 8,999 रुपए

श्रीनगर. Samsung ने भारत में Galaxy M30s और Galaxy M10s स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है। इन स्मार्टफोन के जरिए सैमसंग ने मध्यमवर्गीय ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की है। M30s पुराने M30 का ही अपग्रेडेड वर्जन है। खास बात ये है कि इसमें 6,000mAh की बैटरी, सुपर AMOLED डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा सैमसंग ने Galaxy M10s को भी लॉन्च किया है। सैमसंग के मुताबिक ये 10 हजार रुपए के अंदर पहला स्मार्टफोन है, जिसमें सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Samsung Galaxy M30s की कीमत 4GB/64GB वेरिएंट के लिए 13,999 रुपए और 6GB/128GB वेरिएंट के लिए 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं, Galaxy M10s की कीमत 3GB/32GB वेरिएंट के लिए 8,999 रुपए रखी गई है। ग्राहक इन दोनों स्मार्टफोन्स को ऐमेजॉन और सैमसंग ऑनलाइन से 29 सितंबर से ही खरीद पाएंगे।

Samsung Galaxy M30s के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें सुपर AMOLED पैनल के साथ 6.4-इंच इनफिनिटी-U डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि इसमें HD कंटेंट प्लेबैक के लिए Widevine L1 का सपोर्ट दिया गया है। इसकी बैटरी 6,000mAh की है. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड सैमसंग के One UI पर चलता है।

ट्रिपल कैमरा सेटअप

सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। यहां 48MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 5MP डेप्थ कैमरा मौजूद है। सैमसंग M30s में ARM Mali G72 MP3 GPU के साथ नया ऑक्टा-कोर Exynos 9611 प्रोसेसर दिया गया है। इसे दो वेरिएंट्स- 4GB रैम (LPDDR4X) + 64GB स्टोरेज (UFS 2.1) और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज में उतारा गया है। कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। ग्राहकों को ये स्मार्टफोन ओपल ब्लैक, सफायर ब्लू और पर्ल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

बजट फोन बनाया

Samsung Galaxy M10s के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये एक बजट स्मार्टफोन है। इसमें 6.4-इंच HD+ इनफिनिटी-V सुपर AMOLED डिस्प्ले, Exynos 7884B प्रोसेसर, 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,000mAh बैटरी, रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, रियर में 13MP प्राइमरी सेंसर और 5MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।