10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महबूबा मुफ्ती के मामा “सरताज मदनी” ने दिया पीडीपी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा,य​ह बताया जा रहा कारण…

जानकार इस त्यागपत्र को खफा विधायकों को पार्टी को वापस लाने का तरीका मान रहे हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 23 Jul 2018, 5:07 PM IST

 सरताज मदनी

सरताज मदनी

(पत्रिका ब्यूरो,जम्मू) : जम्‍मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के मामा सरताज मदनी ने पार्टी के उपाध्यक्ष पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अंदरूनी कलह को दूर करने और बागी विधायकों को वापिस लाने की मंशा से पार्टी ने यह आखिरी दाव खेला है।


सवालों के घेरे में घिरी महबूबा

गौरतलब है कि तीन सप्ताह पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं इमरान अंसारी और उनके चाचा आब्दी अंसारी सहित कई विधायकों ने महबूबा मुफ्ती पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए सवाल किया था कि आखिर पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आसपास परिजनों और मित्रों का जमघट क्यों लगा रखा है। जानकार इस त्यागपत्र को खफा विधायकों को पार्टी को वापस लाने का तरीका मान रहे हैं|

पार्टी के व्यापक हित में दिया इस्तीफा-मदनी

मदनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा महबूबा मुफ्ती (पीडीपी प्रमुख) को सौंप दिया है। उन्होंने इस्तीफा पार्टी के व्यापक हित में दिया है। हालांकि उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। मदनी 2014 में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए थे। दरअसल, पार्टी के असंतुष्ट नेता लगातार मदनी और कुछ नेताओं पर निशाना साधते रहे हैं कि "करीबी रिश्तों के जोड़तोड़ के चलते पीडीपी को आज इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है और इसकी कीमत उसे राज्य में सत्ता गंवाकर चुकानी पड़ी है।


पीडीपी पर मंडरा रहे संकट के बादल

बता दें कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन टूटने के बाद से पीडीपी पर संकट मंडरा रहा है,पार्टी सत्ता खो चुकी है, राज्य में राज्यपाल शासन लागू है। ऐसे में बीच में पार्टी के कई विधायकों के पार्टी को छोड़ने की बातें भी सामने आती रहीं हैं। ऐसे में महबूबा मुफ्ती के लिए पार्टी विधायकों को अपने पक्ष में करना और हर तरह से उन्हें खुश रखना अत्यंत आवश्यक है। यदि कोई भी विधायक या कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ मुखर होता है तो ऐसे में पार्टी राज्य में अपना वर्चस्व खो सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि मदनी की ओर से दिया गया इस्तीफा विधायकों को खुश करने के लिए कारगर साबित होगा। क्योंकि महबूबा पर भाई-भतीजावाद करने का आरोप लग चुका है।