इस मामले से जुड़ी याचिका पर कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। हाईकोर्ट ने मालिकों को जम्मू कश्मीर सिनेमा रेगुलेशन रूल 1975 को सख्ती से लागू करने और इसे मानने को भी कहा। जस्टिस ताछी रबस्टन और संजय गुप्ता वाली खंडपीठ ने मामले से जुड़ी दलीलें सुनने के बाद यह आदेश दिया। एडवोकेट आदित्य शर्मा ने अपीलकर्ता, सरकार की तरफ से सीनियर एएजी एचए सिद्दीकी और सिनेमा मालिकों की तरफ से एडवोकेट रमन शर्मा और वाईई टाक ने दलीलें पेश कीं।