6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शोपियां:सुरक्षाबलोें को मुखबिरी करने के आरोप में आतंकियों ने 11 वीं कक्षा के छात्र को अगवा कर उतारा मौत के घाट,वीडियो किया वायरल

हिज्ब ने कहा कि जो भी मुखबिरी करेगा उसका यही अंजाम होगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 17 Nov 2018, 7:24 PM IST

terrorist file photo

terrorist file photo

(पत्रिका ब्यूरो,जम्मू): जम्मू कश्मीर के शोपियां में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने मुखबिरी के आरोप में 11 वीं कक्षा के छात्र को अगवा किया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। आतंकियों ने लोगों को मुखबिरी ना करने की चेतावनी दी है।

यह घटना गुरूवार देर रात की है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद खुलासा हुआ। हिजबुल मुजाहिदीन ने आईएसआईएस की तर्ज पर 11वीं कक्षा के एक छात्र की हत्या का वीडियो जारी कर लोगों को सुरक्षाबलों से दूर रहने का फरमान सुनाया है। आतंकियों ने शोपियां के सफनगरी गांव में नदीम मंजूर नामक 11वीं कक्षा के छात्र को उसके घर से अगवा कर मौत के घाट उतार दिया था।


हिज्ब ने कहा कि जो भी मुखबिरी करेगा उसका यही अंजाम होगा। हिज्ब के डिवीजनल कमांडर रियाज नायकू ने सफनगरी शोपियां के रहने वाले छात्र नदीम की हत्या की जिम्मेदारी कबूल करते हुए दावा किया है कि नदीम सुरक्षाबलों का मुखबिर था। उसने लोगों से अपने बच्चों को सुरक्षाबलों से दूर रखने की हिदायत देते हुए कहा कि मुखबिर छोटा हो या बड़ा, सभी की सजा एक ही होगी।


कश्मीर में आतंकी संगठन पहले भी आम नागरिकों की पिटाई या पूछताछ के वीडियो जारी करते रहे हैं लेकिन किसी नागरिक की गोलियों से भूनने का क्रूर वीडियो पहली बार जारी किया गया है।


छात्र के घर के पास सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मारा था

हिजबुल मुजाहिदीन ने शुक्रवार दोपहर को एक वीडियो जारी किया है। इसमें आतंकी नदीम से पूछताछ करते हुए दिखाए गए हैं और अंत में आतंकियों ने अल्लाह हो अकबर के नारे लगाते हुए उस पर गोलियों की बौछार की। गोलियों की बौछार कर रहे आतंकी उससे पूछ रहे थे कि इद्रीस और आमिर ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा था? इद्रीस अहमद उर्फ छोटा अबरार और आमिर अमीन उर्फ अबु शोबन गत छह नवंबर को नदीम के घर के पास ही सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए थे। इद्रीस सफनगरी का ही रहने वाला था, जबकि आमिर निकटवर्ती अवनीरा गांव का निवासी था। वीडियो में हिज्ब के डिवीजनल कमांडर रियाज नायकू ने नदीम की हत्या की बात कबूलते हुए बताया कि हिज्ब के करो या मरो स्कवॉड, जिसे डू ऑर डाई कहते हैं, ने छह नवंबर को सफनगरी में हिज्ब के दो सदस्यों की मौत की जांच की। जांच में पता चला कि नदीम ने सुरक्षाबलों के लिए मुखबिरी की और उसके आधार पर ही इद्रीस व आमिर मारे गए।

नदीम ने स्वीकार किया कि उसने पैसे के लालच में मुखबिरी की थी, लेकिन उसे सुरक्षाबलों ने कोई पैसा नहीं दिया। हम किसी को कत्ल नहीं करना चाहते, लेकिन सुरक्षाबलों के मुखबिर हमें मजबूर करते हैं। रियाज नायकू ने लोगों को सुरक्षाबलों से दूर रहने की ताकीद करते हुए कहा कि आपने मुखबिरी का अंजाम देख लिया है। सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे इस वीडियो में आतंकियों को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि तुम अपना चेहरा दूसरी तरफ करो, हम तुम पर गोली नहीं चलाएंगे और उसके बाद आतंकियों ने उस पर अपनी राइफलें खाली कर दी।