इसके साथ ही उच्च अधिकारियों सहित क्षेत्र के विधायक से भी लैब सुविधा ग्रामीणों के लिए उपलब्ध कराने की मांग की गई थी, लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी अपने कार्यकाल में विधायक यह छोटा से कार्य नहीं कर पाए हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारी तो आते-जाते रहते हैं, लेकिन विधायक तो उनके बीच का ही नेता है उसे तो उनकी समस्या पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन विधायक जांगड़े ने अपने लभग पांच साल के कार्यकाल में संसदीय सचिव जैसे अहम पद में होने के बाद भी किसी प्रकार का प्रयास नहीं किया। यहां पदस्थ लैब टेक्नीशियन को पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अटैच करके रखा गया है और कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।