19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 किलोमीटर पैदल सफर करने बाद भी नसीब नहीं हुई 60 साल के बुजुर्ग को वैक्सीन

- स्वास्थ्य विभाग की भारी लापरवाही हुई उजागर, दिन भर भूखे प्यासे धूप में तपते हुए पैदल आया था बुजुर्ग .  
less than 1 minute read
Google source verification
corona-vaccine-sixteen_nine.jpeg

corona

जांजगीर . जिले के बम्हनीडीह में राज्य के वैक्सीनेशन अभियान की उस समय कलई खुल गई जब 60 साल का बुजुर्ग बिना टीका लगवाए ही गांव लौट गया। प्रतीम नाम का यह बुजुर्ग 18 किलोमीटर दूर गोविंदा भाटापारा से पैदल चलकर बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा था। टीकाकरण के लिए कम से कम 10 लोगों के होने की बाध्यता के चलते उसे वैक्सीन नहीं मिल सकी। उसने 10 लोगों के आने का 6 घंटे तक इंतजार भी किया, लेकिन बात नहीं बनी। अंत में उसे वापस लौटना पड़ा।

Read More : कोरोना संक्रमण से बचाएगी स्पिट कप, इंक्यूबेशन सेंटर से इजाद हुआ इनोवेशन

गोविंदा से बम्हनीडीह आनाजाना करीब 18 किलोमीटर है। बुजुर्ग ने बताया कि वह महीनों से घर से नहीं निकला। सिर्फ टीका लगवाने के लिए कस्बे में आया था। 6 घंटे तक वह बाट जोहता रहा कि शायद कर्मचारी कोई रास्ता निकालेंगे, लेकिन अंत में बिना टीका लगवाए ही उसे लौटना पड़ा।

Read More : सीजी हाट बाजार पोर्टल बंद, ऑनलाइन बाजार दे रहे 26 अप्रैल के बाद की डिलवरी डेट

6 लोग थे इस कारण वैक्सीन नहीं लग सकी। वैक्सीन एक बार में 10 लोगों को लगना है। कार्ड बनाने की जानकारी मुझे नहीं है।
- डॉ. हरीश श्रीवास, बीएमओ सीएचसी, बम्हनीडीह

Read More : महंगी हुई रेमडेसिविर ! दोगुनी कीमत पर कंपनियों ने शुरू किया सप्लाई

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग