22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर चला दी गोली, आखिर दोस्त क्यों बन गया दुश्मन, पढि़ए पूरी खबर…

वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी छाया राम बर्मन फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

2 min read
Google source verification
Breaking : एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर चला दी गोली, आखिर दोस्त क्यों बन गया दुश्मन, पढि़ए पूरी खबर...

Breaking : एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर चला दी गोली, आखिर दोस्त क्यों बन गया दुश्मन, पढि़ए पूरी खबर...

जांजगीर-चांपा. पामगढ़ थानांतर्गत ग्राम धनगांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की रात 10 बजे निगरानी बदमाश छायाराम बर्मन ने हत्या की नीयत से दूसरे युवक को गोली मार दी। गोली लगने से धनगांव निवासी मनोज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे मेकाहारा रायपुर में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी छाया राम बर्मन फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना को लेकर पामगढ़ इलाके में रात को सनसनी फैल गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More : Breaking : जंगल से आ रही थी तेज बदबू, पास जाकर देखा तो उड़ गए होश, मिले 13 घोड़ों के शव
पामगढ़ पुलिस के अनुसार धनगांव निवासी मलीराम यादव का गांव का ही छाया राम बर्मन से छह माह से पैसे के लेन-देन का विवाद था। छाया राम बर्मन और कलीराम यादव दोनों पुराने दोस्त थे। दोनों शराब पीने का आदी भी थे। दोनों पड़ोसी भी हैं। छह माह पहले छायाराम बर्मन ने कलीराम यादव को मार दिया था। दोनों का केस कोर्ट में लंबित है। हाल ही में दोनों के बीच आपस में समझौता हो गया था, लेकिन कोर्ट में दोनों के बीच समझौता नहीं हो पाई है। इस दौरान दोनों के बीच तनाव जारी था। छायाराम बर्मन समझौता के नाम पर कलीराम यादव को हर माह कुछ पैसा देता था।

शनिवार की रात 10 बजे कलीराम का भाई मनोज यादव छायाराम बर्मन से पुराने पैसे की मांग की। जिसे देने से छाया बर्मन मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच तनातनी हो गई। छाया बर्मन अपने पास पिस्तौल रखा था और मनोज यादव के भुजा में गोली मार दिया। मनोज के बायें भुजा की चीरते हुए उसके सीने में घुस गई। इससे मनोज यादव मौके पर गिर पड़ा। गोली लगने के बाद मनोज मौके पर ही गिरा पड़ा रहा।

आसपास में गोली लगने की सूचना पाकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग इक_े हो गए। लोगों ने पहले गंभीर रूप से घायल को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। साथ-साथ घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छाया राम बर्मन की तलाश शुरू कर दी। इधर मनोज यादव का पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे सीधे मेकाहारा रेफर कर दिया है। पुलिस ने छायाराम बर्मन के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग