26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ढाबाडीह टांगर डैम में हादसा! एनीकट पार करते समय नाबालिग बहा, SDRF की खोज जारी…

CG News: दुखद हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत कोसीर के ढाबाडीह टांगर डैम के पास आज सुबह करीब 11 बजे एनीकट पार करते समय एक नाबालिग बह गया।
less than 1 minute read
Google source verification
ढाबाडीह टांगर डैम में हादसा! एनीकट पार करते समय नाबालिग बहा, SDRF की खोज जारी...(photo-patrika)

ढाबाडीह टांगर डैम में हादसा! एनीकट पार करते समय नाबालिग बहा, SDRF की खोज जारी...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से दुखद हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत कोसीर के ढाबाडीह टांगर डैम के पास आज सुबह करीब 11 बजे एनीकट पार करते समय एक नाबालिग बह गया। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू की।

CG News: ढाबाडीह टांगर डैम में SDRF की खोज जारी

स्थानीय ग्रामीणों ने भी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। घटनास्थल पर नाबालिग की साइकिल और चप्पल मिली है, जिससे उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बच्चे की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है और पुलिस के साथ प्रशासनिक अमला स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग