10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौराहे से नहीं हटाए अवैध गुमटी और ठेले तो हो सकती है ऐसी कार्रवाई

नगर पालिका जांजगीर इन दिनों शहर के चौक चौराहों में अतिक्रमण कर गुमटी व ठेले चलाने वालों के लिए शख्त नजर आ रही है।

2 min read
Google source verification
Nagar palika janjgir

नगर पालिका जांजगीर इन दिनों शहर के चौक चौराहों में अतिक्रमण कर गुमटी व ठेले चलाने वालों के लिए शख्त नजर आ रही है।

जांजगीर-चांपा. नगर पालिका जांजगीर इन दिनों शहर के चौक चौराहों में अतिक्रमण कर गुमटी व ठेले चलाने वालों के लिए शख्त नजर आ रही है। इन दिनों ऐसे व्यवसायियों को थोक के भाव में नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस देने के बाद उन्हें अल्टीमेटम दिया जा रहा है कि वे चौक चौराहों से अपना ठेले हटा ले नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


शहर के चौक चौराहों में चाट गुपचुप, फलों की दुकान सहित अन्य तरह के व्यवसाय करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके चलते शहर की सूरत बिगड़ रही है।

इसके अलावा आवागमन में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे व्यवसायियों को ठिकाना लगाने के लिए नगर पालिका इन दिनों ठेले गुमटी संचालकों को नोटिस देने का काम कर रही है। शहर के बीटीआई चौक, नेताजी चौक, कचहरी चौक, नैला रेलवे स्टेशन के आसपास के सैकड़ो व्यवसायियों को नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस में ऐसे व्यवसायियों को साफ कहा जा रहा है कि वे अपना ठेला हटा लें, नहीं तो उनके ठेले हटाए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका की नहीं होगी।


कचहरी चौक से हटाए गए थे ठेले गुमटियां
विगत दिवस नगर के कचहरी चौक के आसपास के ठेेले गुमटियों को हटाया गया था। इतना ही नहीं तहसीलदार ने कई ठेले को जब्त भी किया था। इसके बाद भी व्यवसायी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते शहर के बीच आवागमन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी कचहरी चौक में होती है। नैशनल हाइवे में शहर होने के कारण चारों दिशाओं में भारी वाहन गुजरते हैं। जिससे चौबीसों घंटे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।


नो वेंडिग जोन में लगते हैं ठेले
शहर के विभिन्न चौक चौराहों को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। पालिका ने इसके लिए चौक चौराहों में नो वेंडिंग जोन को बोर्ड भी लगाए थे। इसके बाद भी नो वेंडिंग जोन में लोग अपनी दुकान धड़ल्ले से संचालित कर रहे हैं।

ठेले गुमटियां संचालित करने वालों को नोटिस
शहर के चौक चौराहों में बेतरतीब ढंग से अवैध तरीके से ठेले गुमटियां संचालित करने वालों को नोटिस दिया जा रहा है। ताकि शहर व्यवस्थित हो सके। ऐसे व्यवसायियों द्वारा बहुत जल्द ठेेले गुमटी नहीं हटाया गया तो उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
-दिनेश कोसरिया, सीएमओ नगरपालिका जांजगीर नैला