जांजगीर-चांपा. बम्हनीडीह पुलिस के द्वारा आचार संहिता लगते ही वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है। हर आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा है। इसी दौरान शनिवार शाम 7.30 बजे पुलिस वाहन चेक कर रही थी तभी बिर्रा की तरफ से आ रही वाहन मारूती सुजुकी अल्ट्रो को रोका गया जैसे ही वाहन की पीछे डिक्की खोल कर देखी गई तो भारतीय जनता पार्टी की करीब 40 पीस सदस्य बुक मिली साथ ही 60 पीस 100 की रशीद बुक भी पुलिस को मिली है, जिसकी जानकारी तुरंत उच्च अधिकारीयो को दी गई।