2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#बीएसएनएल का केबल कटा, चार बैंकों में लिंक फेल, तीन करोड़ का कारोबार प्रभावित

क्षतिग्रस्त होने से शहर के चार बैंकों में लिंक फेल

3 min read
Google source verification
क्षतिग्रस्त होने से शहर के चार बैंकों में लिंक फेल

क्षतिग्रस्त होने से शहर के चार बैंकों में लिंक फेल

जांजगीर-चांपा. जांजगीर के भीमा तालाब को भरने के लिए निर्माणाधीन नाली में इस्तेमाल किए गए एक्सीवेटर ने बीएसएनएल के केबल को चार दिन पहले क्षतिग्रस्त कर दिया है। केबल क्षतिग्रस्त होने से शहर के चार बैंकों में लिंक फेल हो गया है। चार बैंकों में तीन दिन में तीन करोड़ का कारोबार प्रभावित हो चुका है।

बैंक में ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है लेकिन लिंक फेल होने से उपभोक्ताओं का काम नहीं हो रहा है। इससे बैंक को भी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इधर बीएसएनएल केबल की मरम्मत के लिए पसीना बहा रहा है, लेकिन केबल ठीक नहीं हो रहा है। इसके चलते चौतरफा बदहाली का आलम है।


जिले में बीएसएनएल की हालत बेहद खराब है। नहर से तालाब भरने के लिए नाली का निर्माण किया जा रहा है। नाली निर्माण के लिए एक्सीवेटर ने एसबीआई के सामने केवल को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे पिछले चार दिनों से बीएसएनएल का सैकड़ो कनेक्शन कटा हुआ है। सबसे खराब स्थिति बैंकों की है।

Read more : दो गांव को आपस में जोडऩे वाला पुल महीनो से क्षतिग्रस्त, इस तरह की हो रही परेशानी

जिला मुख्यालय के कार्पोरेशन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कोटेक महिंद्रा बैंक एवं चोलामंडलम बैंक का टेलीफोन कनेक्शन तीन दिनों से कटा हुआ है। इससे बैंक का लिंक फेल है। लिंक फेल होने से उपभोक्ताओं का लेन -देन नहीं हो पा रहा है। ग्राहक बैंक आ रहे हैं और बैंक के बाहर लिंक फेल का बोर्ड देखकर बैरंग लौट रहे हैं।

इधर बीएसएनएल केबल की मरम्मत के लिए गिनती के कर्मचारी लगा दिया है। यह कर्मचारी केबल की मरम्मत के लिए पसीना तो बहा रहे है, लेकिन केबल मिल नहीं रहा है। इससे समस्या जस की तस धरी रह गई है। बताया जा रहा है कि गड्ढे खोद रहा जेसीबी ने बीएसएनएल के केबल को इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया है कि केबल मिल ही नहीं रहा है। बीएसएनएल के अफसर भी केबल की मरम्मत के लिए गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके चलते बैंकों का करोबार प्रभावित हो रहा है।


तीन करोड़ का कारोबार प्रभावित
बताया जा रहा है कि कार्पोरेशन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कोटेक महिंद्रा एवं चोलामंडलम बैंक का टेलीफोन कनेक्शन तीन दिनों से कटा हुआ है। इन चारो बैंकों में एक दिन में 25-25 लाख का कारोबार होता है तो एक दिन में चारों बैंक का एक करोड़ का कारोबार प्रभावित हो रहा है। पिछले तीन दिनों से लिंक फेल का बोर्ड लगा है जिससे आंकलन किया जा रहा है कि तीन करोड़ का कारोबार प्रभावित हो चुका है। बैंक के कर्मचारी और अफसर दफ्तर खोलकर खाली बैठे हुए हैं। सबसे अधिक परेशानी ग्राहकों को हो रही है। क्योंकि ग्राहक दूर दराज से आते हैं, लेकिन उनका काम नहीं होने से वे बैरंग लौटते हैं।


जी का जंजाल बना नाली निर्माण
नहर से भीमा तालाब जांजगीर को भरने की योजना शहरवासियों के लिए जी का जंजाल साबित हो रहा है। नाली निर्माण का कार्य बीते छह माह से चल रहा है, लेकिन काम अभी 50 फीसदी भी नहीं हो पाया है। नाली निर्माण के चलते विवेकानंद मार्ग की सूरत भी बिगड़ गई है। सड़क पर नाली का मलबा पड़ा हुआ है। इससे लोग आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। लोगों को इस मार्ग में आवागमन के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगरपालिका ठेकेदार के कार्यशैली को लेकर दबाव नहीं बना पा रहा है। इसके चलते पूरे शहर के लोग परेशान हैं।


-बीते तीन दिनों से बैंक का लिंक फेल होने से काम काज प्रभावित हो रहा है। बीएसएनएल के अफसर भी केबल की मरम्मत के लिए बोला गया है, लेकिन कनेक्शन ठीक नहीं हो पा रहा है। इसके कारण दर्जनों कनेक्शन डिस्टर्व है।
- विभास जी, मैनेजर कार्पोरेशन बैंक


-नाली निर्माण के दौरान एसबीआई के सामने केबल कटा है। ठेकेदार के एक्सीवेटर ने केबल को क्षतिग्रस्त कर दिया है। कनेक्शन ठीक करने कर्मचारी लगे हुए हैं, लेकिन कनेक्शन ठीक नहीं हो पा रहा है।
-भारत भूषण, एसडीओटी, बीएसएनएल

Story Loader