गुणवत्ता को दरकिनारे कर बनाये गए पुल ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका और यह पुल बीच से टूट गया। पुल टूटने के बाद भी जान जोखिम में डाल कर लोग इसमे आवागमन करने मजबूर हैं। क्योंकि बनारी और जांजगीर जाने के लिए यह रोड कम दूरी साबित होता है। लोगों को जांजगीर जाने के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करना पड़ता। गांव से पढऩे जाने वाले छात्रों को भी इसी रास्ते से जाना पड़ता है और जाते समय जान को खतरा भी बना रहता है।